फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The board will check the answer sheets of 2,000 students of classes 9th and 11th

Fatehabad News: कक्षा नौवीं और 11वीं के दो हजार विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचेगा बोर्ड

Fri, 17 Apr 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The board will check the answer sheets of 2,000 students of classes 9th and 11th
फतेहाबाद में जिना ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय लाइब्रेरी
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा नौवीं और 11वीं पास कर चुके विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेगा। निजी और सरकारी स्कूलों से शिक्षा विभाग ने उत्तरपुस्तिकाएं मांगी है। बोर्ड रेंडम उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करने जा रहा है। कक्षा नौवीं की 1015 और 11वीं की 1005 उत्तरपुस्तिकाएं मांगी हैं।
विज्ञापन

स्कूलों ने अपने स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। इसके चलते बोर्ड अपने स्तर पर रेंडम जांच कर रहा है कि उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग में कहीं कोताही तो नहीं बरती गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 में कक्षा नौवीं व 11वीं के प्रश्न पत्रों के पैकेट राजकीय एवं अराजकीय परीक्षाएं आयोजित करने के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

विद्यालयों को अब परिणाम घोषित करने के साथ रेंडम प्रणाली से अंकित उत्तर पुस्तिकाएं मंगवाकर बोर्ड में अवलोकन किया जाना है इसलिए 24 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाएं मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मार्किंग में गड़बड़ी मिली तो फंस सकते हैं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दोनों कक्षाओं की मंगाई गई उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग करेगा। अगर इस दौरान मार्किंग में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित स्कूल पर कार्रवाई तय है। बोर्ड संबंधित स्कूल से इस बारे में जवाब तलबी भी कर सकता है।

-
खंड नौवीं 11वीं
फतेहाबाद 315 260
टोहाना 170 180
रतिया 150 175
भूना 165 175
भट्टूकलां 150 160
जाखल 65 55
-
बोर्ड प्रश्न पत्रों के पैकेट जारी करता है और स्कूल अपने स्तर पर परीक्षाएं लेते हैं और परिणाम जारी करते हैं। बोर्ड द्वारा हर साल रेंडम जांच की जाती है। इसके चलते स्कूलों से उत्तरपुस्तिकाएं मंगवाई गई हैं।
-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed