{"_id":"60466ce38ebc3e8c955c08a8","slug":"the-attacker-out-of-hold-fatehabad-news-rtk5989859200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी शिक्षक की हत्या मामले पुलिस ने भादरा में की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी शिक्षक की हत्या मामले पुलिस ने भादरा में की छापेमारी
विज्ञापन
गांव रामसरा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में घुसकर जेबीटी जितेंद्र की हत्या मामले में भट्टू पुलिस ने हमलावरों की तलाशी के लिए भादरा में छापे मारे। पुलिस ने भादरा के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस को शक है कि शिक्षक जितेंद्र की हत्या के बाद आरोपी राजस्थान की तरफ भागे है। इसी को लेकर भादरा के एंट्री प्वाइंट पर टीम ने कैमरों की जांच की। इसके अलावा दो अन्य टीमों ने भी अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे लेकिन अभी तक पुलिस हमलावरों पता नहीं लगा पाई है।
हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि एक से दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले के मुताबिक एक मार्च दोपहर को स्कूल में घुसकर जेबीटी जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गाड़ी में बैठे जितेंद्र पर पहले गोली चलाई गई थी और इसके बाद जब वह जान बचाने के लिए भागा तो हमलावरों ने स्कूल में घुसकर गोली मार दी थी। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद से पुलिस टीमें जांच में जुटी है लेकिन अभी तक सुराग हाथ नहीं लगा है।
टीम लगातार हत्या करने वाले हमलावरों की तलाश कर रही है। तीन टीमें इस काम जुटी हुई है। भादरा में सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। - ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, भट्टूकलां।