फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The app that was down for five days is now fixed

Fatehabad News: पांच दिनों से बंद बिजली बिल भरने वाली एप हुई ठीक

Tue, 07 Jan 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The app that was down for five days is now fixed
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर ​स्थि​त बिजली निगम का कार्यालय। संवाद - फोटो : मृतक संकेत।
फतेहाबाद। बिजली निगम की ओर से ऑनलाइन बिजली बिल भरने के लिए जारी की गई ऑनलाइन एप पिछले पांच दिनों से बंद पड़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। इस कारण कई लोगों तो पेनॉल्टी तक लग गई।
विज्ञापन


बता दें कि बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली बिल भरने के लिए ये एप शुरू की गई थी। लेकिन पिछले पिछले पांच दिनों से एप काम नहीं कर रही। मंगलवार दोपहर बाद एप में जो दिक्कत थी, वो दूर हो पाई, जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं पिछले पांच दिनों से एप बंद होने के चलते शहर के काफी बिजली उपभोक्ता जो बिल नहीं भर पा रहे थे।
विज्ञापन


वहीं कुछ उपभोक्ता जिनकी बिल भुगतान करने की अंतिम तिथि भी खत्म हो गई। जिस कारण उन्हें बिजली बिल के भुगतान करने पर कुछ ज्यादा पैसे देने पड़े। एप बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत दुकानदारों को आई। वहीं कुछ घरेलू उपभोक्ताओं ने अपना बिजली बिल भुगतान करने के लिए ज्यादा पैसे दिए। बिजली बिल भरने आए उपभोक्ता रामफल, धर्मपाल, राजबीर, जतिन आदि ने बताया कि आनॅलाइन एप नहीं चलने के कारण वो अपना बिजली बिल कार्यालय में भरने आए है। जतिन ने बताया कि उनका बिजली बिल 2,284 रुपये आया था, उसके पर लेट बिल भरने पर करीब 82 रुपये अतिरिक्त लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed