फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of tearing the banner of Guru Ravidas temple was arrested

Fatehabad News: गुरु रविदास मंदिर का बैनर फाड़ने का आरोपी दबोचा

Sat, 26 Apr 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The accused of tearing the banner of Guru Ravidas temple was arrested
भूना के जांडली कलां गांव में गुरु रविदास महाराज का बैनर उखाड़ने पर हंगामा कर रहे लोगों को समझात
भूना। गांव जांडली कलां में पंचायत की शामलाती जमीन पर गुरु रविदास महाराज के मंदिर निर्माण के लिए लगाए गए बैनर को आरोपी सुरेंद्र सिंह ने उखाड़ कर फेंक दिया। उसने इस जमीन को अपनी बता वहां मंदिर बनाने का विरोध किया। अनुसूचित जाति के लोगों ने 25 अप्रैल को दोबारा बैनर लगाया तो सुरेंद्र ने उसे उखाड़ने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेंद्र की टीम ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव जांडली कलां निवासी रोहताश कुमार, राजमल, धर्मपाल सिंह, भीम सिंह, सोनू कुमार, नरेश कुमार, उमेद सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले पंचायत की सहमति से गुरु रविदास महाराज के मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गहरे गड्ढे में मिट्टी भरकर बैनर लगाया गया था लेकिन सुरेंद्र सिंह ने 21 अप्रैल की रात बैनर उखाड़ कर गंदी जगह पर फेंक दिया।
विज्ञापन

इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। चार दिन तक पंचायत में सुरेंद्र के परिजनों से बातचीत हुई। गलती मानने पर नया बैनर लगाने के लिए कहा गया लेकिन सुरेंद्र नहीं माना। इसलिए 25 अप्रैल की शाम पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे जमानत पर छोड़ दिया। जांडली कलां के सरपंच प्रतिनिधि विजय कमांडो ने बताया कि अब गांव में कोई झगड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसे चोर ने नशीला पदार्थ सुंघाकर महिलाओं और कुत्ते को किया बेहोश



फतेहाबाद। चोरी की नीयत से गांव काजलहेड़ी में घुसे व्यक्ति को परिवार के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि तीन लोग भाग गए। पूछताछ में युवक ने बताया कि उन्होंने महिलाओं और कुत्ते को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।




गांव काजलहेड़ी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीन बजे उनके घर में चोर घुस आए। जब उन्होंने चौबारे से नीचे देखा तो तीन व्यक्ति भागते दिखाई दिए। उन्होंने पीछा किया तो तीनों आरोपी बाइक लेकर भाग गए जबकि चाैथा आरोपी घासवां निवासी बंटी घर के तूड़ी वाले कमरे में छिप गया। उसे परिजनों ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से लोहे का पंच और रस्सी बरामद हुई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed