{"_id":"68cc4833f40a3006610a84ef","slug":"the-accused-of-cheating-through-an-online-betting-app-has-been-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140551-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित ठगी मामले में पांचवें आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिमन्यु उर्फ मन्नू, निवासी चंडीगढ़ और वर्तमान में पंचकूला के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया।
इस मामले में पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 5,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। पंकज के बयान पर पुलिस ने आरोपी मोहित चौधरी, एक महिला आरोपी, अनिल कुमार मल, और अब अभिमन्यु उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र के अनुसार गिरोह भोले-भाले लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन सट्टेबाजी एप में निवेश करने के लिए उकसाता था और फिर उनकी पूरी रकम हड़प लेता था। यह मामला 29 मई 2025 को थाना शहर फतेहाबाद में दर्ज किया गया था। संवाद