{"_id":"69725e3f1bb5a3310f00846e","slug":"the-40-year-old-mehuwala-head-bridge-is-dilapidated-with-broken-walls-and-a-narrow-bridge-causing-trouble-for-pedestrians-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-147459-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 40 साल पुराना मेहूवाला हेड पुल जर्जर, टूटीं दीवारों व संकरा पुल राहगीरों के लिए बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 40 साल पुराना मेहूवाला हेड पुल जर्जर, टूटीं दीवारों व संकरा पुल राहगीरों के लिए बना मुसीबत
विज्ञापन
फतेहाबाद के मेहूवाला हेड का तंग पूल और जर्जर सुरक्षा दीवार। संवाद
फतेहाबाद। भट्टू कलां और मेहूवाला के बीच स्थित मेहूवाला हेड का पुल करीब 40 वर्ष पुराना हो चुका है और इसकी सुरक्षा दीवारें कई जगह से टूट गई हैं। संकरा पुल और धुंध के कारण रोजाना गुजरने वाले वाहन चालक गंभीर दुर्घटना के जोखिम में हैं।
पुल से राजस्थान और सिरसा की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीण कूलदीप, प्रमोद और भूपेंद्र का कहना है कि टूटे रेलिंग और संकरी चौड़ाई के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है। मार्ग चौड़ा होने के बावजूद पुल की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई, जिससे वाहन चालकों को मुश्किल होती है। सर्दियों में घनी धुंध और कम दृश्यता स्थिति और जोखिम बढ़ा देती है। बड़े वाहन अक्सर सुरक्षा दीवारों से टकरा जाते हैं, जिससे पुल और जर्जर हो गया है। ग्रामीण प्रशासन से मरम्मत या नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
-- --
फतेहाबाद ब्रांच की नहर को नया बनाने का एस्टिमेट भेजा गया है। अगर नहर का निर्माण होता है सभी पूलों को दोबारा बनाया जाएगा। वहीं अगर एस्टिमेट पास होने में समय लगता है तो पुल का मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा। - हरदीप सिंह, एसडीओ, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, नहराणा डिविजन।