{"_id":"654884aa4e6a1bc9360a9f8b","slug":"terror-of-thieves-in-fatehabad-drunken-broke-locks-of-three-shops-stole-cash-and-goods-worth-lakhs-of-rupees-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में चोरों का आतंक: नशे में तीन दुकानों के तोड़े ताले, लाखों रुपये की नकदी और सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में चोरों का आतंक: नशे में तीन दुकानों के तोड़े ताले, लाखों रुपये की नकदी और सामान चुराया
Mon, 06 Nov 2023 11:46 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:46 AM IST
सार
पारस डेयर एवं किरयाणा स्टोर के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि चोर उसकी दुकान से बीड़ी-सिगरेट और खाने-पीने का करीब 10 हजार सामान और तीन हजार रुपये की नकदी गल्ले से चुराकर ले गए। चोर दुकान में कई देर तक रूके है। उन्होंने दुकान में कुर्सी के पास हेरोइन का नशा लिया है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद में चोरों के हौंसलें एक बार फिर से बुलंद हो रहे है। शहर के भाटिया कॉलानी में बीती रात को चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दो किरयाणा की दुकान में घुसे और यहां पर हेरोइन का नशा लिया और एलसीडी देखी। इसके बाद नकदी और सामान चुराने के बाद साथ लगती प्रॉपर्टी डीलर की दुकान में घुसे। चोर यहां से एक लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए है। घटना की सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
भाटिया कॉलोनी श्री बाला जी कंफेक्शनरी के संचालक संजय कुमार ने बताया कि रात को दुकान बंद करके गया था। सुबह सूचना मिली कि ताला टूटा हुआ है। दुकान में आकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये की नकदी और करीब 10 हजार रुपये का ही बीडी-सिगरेट, खाने-पीने का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
पारस डेयर एवं किरयाणा स्टोर के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि चोर उसकी दुकान से बीड़ी-सिगरेट और खाने-पीने का करीब 10 हजार सामान और तीन हजार रुपये की नकदी गल्ले से चुराकर ले गए। चोर दुकान में कई देर तक रूके है। उन्होंने दुकान में कुर्सी के पास हेरोइन का नशा लिया है। मौके पर जले हुए कागज के टुकड़े मिले है जिससे आशंका है कि हेरोइन का नशा लिया गया है। चोरों ने दुकान में एलसीडी भी चलाई है। महालक्ष्मी प्रॉपर्टीज एंड एडवाइजर के संचालक रवि कुमार ने बताया कि चोर ताला तोडकऱ दुकान में घुसे और गल्ले में रखी एक लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही लोगों की लगी भीड़
भाटिया कॉलोनी में एक साथ तीन दुकानों के ताले टूटने का पता चलते ही लोग इक्_े हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने कहा कि नशे के कारण चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरों के इतने हौंसले बुलंद है कि वह एक साथ तीन-तीन दुकानों को निशाना बना रहे है।
अधिकारी के अनुसार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों को जल्द ढूंढ लिया जाएगा। -आत्माराम, शहर थाना प्रभारी।