फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tension over occupation of Gurudwara in Chandpura village of Fatehabad

गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर तनाव: फतेहाबाद के गांव चांदपुरा में भारी पुलिस तैनात, 16 मार्च को होगी बैठक

Mon, 06 Mar 2023 02:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 06 Mar 2023 02:34 PM IST
सार

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी व ग्रामीणों द्वारा वर्ष 2018 में सेवामुक्त कर दिए गए पाठी बाबा प्रदीप सिंह द्वारा दोबारा गांव में लौटने की पोस्ट डाली गई थी। इस संबंध में सरपंच व ग्रामीणों ने शनिवार को डीसी से मिलकर मामले से अवगत भी करवाया था। 

विज्ञापन
Tension over occupation of Gurudwara in Chandpura village of Fatehabad
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के जाखल खण्ड के गांव चांदपुरा में गुरुद्वारे पर कब्जे का आरोपों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। सोमवार को एसडीएम प्रतीक हुड्डा, डीएसपी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल, यह विवाद इसलिए बना है क्योंकि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी व ग्रामीणों द्वारा वर्ष 2018 में सेवामुक्त कर दिए गए पाठी बाबा प्रदीप सिंह द्वारा दोबारा गांव में लौटने की पोस्ट डाली गई थी। इस संबंध में सरपंच व ग्रामीणों ने शनिवार को डीसी से मिलकर मामले से अवगत भी करवाया था। एसडीएम प्रतीक हुड्डा की मध्यस्थता से अब दोनों पक्षों की कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी की संयुक्त बैठक अब 16 मार्च को होगी।

विज्ञापन


दो कंपनियों को किया तैनात
एसपी आस्था मोदी की ओर से पुलिस की दो कम्पनियों को गांव में तैनात किया गया है। फतेहाबाद के डीएसपी सुभाष चंद्र को भी चांदपुरा भेजा गया है। गांव के काफी संख्या में ग्रामीण भी गुरुद्वारा परिसर में ही मौजूद रहे। अमरीक सिंह व अन्य ग्रामीणों के अनुसार गांव के गुरूद्वारे में पहले पंजाब क्षेत्र के बाबा प्रदीप सिंह पाठी थे। मगर गुरुद्वारा कमेटी, साध संगत व ग्राम पंचायत की सहमति से 28 अक्टूबर 2018 को उन्हें सेवा मुक्त कर दिया था और उन पर गुरूघर का कैंटर व काफी सामान ले जाने का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन


एसडीएम की मध्यस्थता से दोनों पक्षों की बनी कमेटी
उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल गांव में 1 से 3 मार्च तक लगने वाले सालाना समागम में फिर बाबा प्रदीप सिंह की नियुक्ति की घोषणा कर गए। मगर ग्रामीण नहीं चाहते कि कोई बाहरी व्यक्ति गुरुद्वारे  की व्यवस्था संभाले। आरोप है कि बाबा प्रदीप सिंह अब दोबारा गुरुद्वारा की व्यवस्था पर कब्जा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी व ग्रामीणों द्वारा वर्ष 2018 में सेवामुक्त कर दिए गए पाठी बाबा प्रदीप सिंह द्वारा दोबारा गांव में लौटने की पोस्ट डाली गई थी। इस संबंध में सरपंच व ग्रामीणों ने शनिवार को डीसी से मिलकर मामले से अवगत भी करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed