{"_id":"65e16c940fe86d167303bbfb","slug":"tense-atmosphere-in-village-chandpura-of-fatehabad-religious-gathering-in-gurudwara-sahib-from-today-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: गांव चांदपुरा में तनावपूर्ण माहौल; गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम आज से, सुरक्षा बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: गांव चांदपुरा में तनावपूर्ण माहौल; गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम आज से, सुरक्षा बल तैनात
Fri, 01 Mar 2024 11:20 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:20 AM IST
सार
फतेहाबाद के गांव चांदपुरा स्थित श्रीगुरुद्वारा संगतसर साहिब में गुरमति समागम शुक्रवार से रविवार तक चलेगा। इस समागम के लिए दो पक्षों में तनातनी के चलते प्रशासन ने पूरी सख्ती की हुई है। इस समागम में दूर दराज के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद जिले के पंजाब बॉर्डर के साथ लगते जाखल खंड के गांव चांदपुरा स्थित श्रीगुरुद्वारा संगतसर साहिब में तनावपूर्ण माहौल के बीच आज गुरमति समागम होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में तनातनी के चलते प्रशासन ने पूरी सख्ती की हुई है। गुरुद्वारा परिसर के साथ साथ गांव में पुलिसकर्मियों के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए हुए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन लगातार आयोजन कमेटी के सदस्यों व विरोध करने वालों से संपर्क कर शांति बनाए रखने का आह्वान करने में जुटा हुआ है। यह गुरमति समागम शुक्रवार से रविवार तक चलेगा। कार्यक्रम के आयोजक और हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान संत बलजीत सिंह दादूवाल भी दोपहर बाद अपने समर्थकों के साथ गांव में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मीडिया से फोन पर हुई बातचीत में बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि गांव वालों के निमंत्रण पर ही वे धार्मिक समागम करने आते हैं। अब सरकार व प्रशासन को देखना है कि धार्मिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को रोकना है या धार्मिक समागम का विरोध करने वाले शरारती तत्वों को रोकना है। दादूवाल ने बताया कि 2009 से गांव चांदपुरा में सिख धर्म का प्रचार प्रसार व अमृत संचार करने के लिए गुरमति समागम करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस समागम में दूर दराज के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि 2007 में डेरा प्रेमी व सिख श्रद्धालु में झगड़ा हुआ था। मगर सन 2009 से जब से वो धार्मिक दीवान करते हैं, तब से कोई लड़ाई या झगड़ा नहीं हुआ है बल्कि भाईचारा कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के खिलाफ साजिश हो रही है। सरकार को शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए। दादूवाल ने कहा कि उनका किसी से बैर नहीं है। लोकल गुरुद्वारा कमेटी ही श्रीगुरुद्वारा साहिब का प्रबंधन व धार्मिक कार्यों का आयोजन करती आ रही है।
पुलिस के अधिकारी के अनुसार
गांव चांदपुरा में फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। पुलिस व रेपिड एक्शन फोर्स के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अगर कोई अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह, प्रभारी, जाखल थाना।