फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tenders worth Rs 5.5 crore canceled before the House meeting of the Municipal Council

Fatehabad News: नगर परिषद की हाउस बैठक से पहले साढ़े 5 करोड़ के टेंडर रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tenders worth Rs 5.5 crore canceled before the House meeting of the Municipal Council
फतेहाबाद। नगर परिषद की हाउस बैठक से पहले अधिकारियों और पार्षदों को झटका लगा है। शहर के सुंदरीकरण को लगाए गए प्रोजेक्ट के टेंडर रद्द हो गए हैं। करीब साढ़े 5 करोड़ के टेंडर एजेंसी न आने के कारण रद्द हो गए हैं। नगर परिषद में चल रही खींचतान के चलते एजेंसियां भी काम करने से पीछे हटने लगी है। नगर परिषद के वार्डों में मरम्मत कार्य और गलियों के निर्माण के लगाए गए साढ़े 4 करोड़ के टेंडर रद्द हो चुके और अब फव्वारा चौक सुंदरीकरण, पालिका बाजार में डिवाइडर निर्माण और वेलकम गेट का टेंडर भी रद्द हो गया है। कारण ये है कि इन टेंडरों को लेकर एक-एक एजेंसी ही आई है। जबकि पहली बार लगाए गए टेंडर के लिए कम से कम तीन एजेंसियां जरूरी थी।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा रद्द किए गए टेंडरों को लेकर अब हाउस की 12 दिसंबर को होने जा रही बैठक में फैसला होगा। अगर बैठक में प्रस्ताव पास होता है तो दोबारा टेंडर लगेगा नहीं तो प्रोजेक्ट की फाइल ही बंद हो जाएगी। इसके अलावा हिसार-सिरसा रोड के ढाई करोड़ के टेंडर का फैसला भी हाउस बैठक में ही होगा।
विज्ञापन


प्रधान ने टेंडर रद्द के लिए लिखा था पत्र
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने सुंदरीकरण के टेंडरों को रद्द करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा था। लेकिन प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने टेंडर रद्द नहीं किए। लेकिन अब एजेंसी न आने के कारण ये टेंडर रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान खुद कर रहे गलियों का सर्वे
नगर परिषद द्वारा वार्ड 1 से 27 तक में गलियों के निर्माण, मरम्मत और आरसीसी बेंच को लेकर करीब 4.57 करोड़ के टेंडर लगाए थे। लेकिन इनमें एजेंसी न आने के कारण रद्द किए जा चुके हैं। अब इन गलियों का नगर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची खुद सर्वे कर रहे हैं। प्रधान का कहना है कि उन्हीं गलियों का निर्माण होगा जो बनने लायक हैं।

हाउस की बैठक गुप्त रखने की तैयारी
नगर परिषद में 9 माह बाद होने जा रही हाउस की बैठक को गुप्त रखने की तैयारी है। बैठक में प्रतिनिधि की एंट्री रोकी जा चुकी है। अब मीडिया की एंट्री पर भी रोक की तैयारी है। वहीं, बैठक में विधायक दुड़ाराम के पहुंचने पर भी संशय बना हुआ है।


ये थी रद्द हुए टेंडर की अनुमानित राशि :
कार्य - अनुमानित राशि
वार्ड नंबर 1 से 27 में गलियों का निर्माण - 4.57 करोड़
फव्वारा चौक सुंदरीकरण और डिवाइडर निर्माण - 44 लाख
वेलकम गेट निर्माण - 54 लाख 38 हजार
--
नगर परिषद द्वारा फव्वारा चौक सुंदरीकरण और वेलकम गेट को लेकर टेंडर लगाए थे। नियम अनुसार एजेंसी न आने के कारण रद्द कर दिया गया है। हाउस बैठक में प्रस्ताव पास करके दोबारा टेंडर लगाया जाएगा।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed