फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender issued for cleaning 15 public toilets and 15 urine points of the city with 31 conditions

Fatehabad News: 31 शर्तों के साथ शहर के 15 सार्वजनिक शौचालयों और 15 यूरिन प्वाइंट की सफाई का टेंडर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tender issued for cleaning 15 public toilets and 15 urine points of the city with 31 conditions
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बना शौचालय।
फतेहाबाद। नगर परिषद ने आखिरकार शहर के सार्वजनिक शौचालयों और यूरिनल प्वाइंट की सफाई कार्य को ठेके पर देने के लिए टेंडर लगा दिया है। एजेंसी ने ठेके को लेकर जो एस्टीमेट तैयार करवाकर मंजूरी ली थी उसे टेंडर में शामिल नहीं किया है। एजेंसी खुद ही अपना रेट देगी। नगर परिषद ने ठेके को लेकर 31 शर्तें तय की है। सार्वजनिक शौचालयों पर फीडबैक सिस्टम लगेगा। अगर फीडबैक में सफाई अच्छी नहीं मिलती है तो नगर परिषद भुगतान में कटौती कर सकता है।
विज्ञापन

ये ही नहीं सफाई न मिलने पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का दावा किया गया है। माह में दो बार और साल में तीन बार नोटिस मिलने पर ठेका रद्द माना जाएगा। यहां बता दें नगर परिषद का ठेका करीब चार माह पहले खत्म हो चुका है। नगर परिषद ने अब ठेके पर देने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। नगर परिषद पिछले साल की तुलना में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का ठेका 18 महंगे में देने की तैयारी कर रहा है। नगर परिषद ने जो एस्टीमेट बनाया है उसके मुताबिक 43 लाख रुपये तय किए गए हैं। जबकि पिछले साल ये ठेका 25 लाख रुपये में था।
विज्ञापन


नगर परिषद ने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर ये लगाई शर्तें
- ठेका पहले दो माह के ट्रायल पर होगा। सफाई ठीक न मिलने पर रद्द किया जाएगा।
- सफाई के लिए प्रयोग होने वाला सामान ठेकेदार का होगा।
- टूट-फूट व चोरी की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी और 12 घंटे में ठीक करना होगा नहीं तो 500 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगेगा।
- शौचालयों में सफाई न मिलने पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
- साफ-सफाई या रखरखाव में कमी मिलने पर नगर परिषद द्वारा माह में दो बार या साल में तीन बार नोटिस दिया जाता है तो ठेका रद्द माना जाएगा।
- ठेकेदार को मोबाइल टॉयलेट की भी सफाई रखनी होगी।
- शौचालय में डस्टबिन लगाना होगा और महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड और प्रत्येक सीट पर डस्टबिन रखना होगा।

शहर के आठ शौचालयों पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तैनात रहेंगे कर्मचारी, बाकी पर करनी होगी तीन समय सफाई
शौचालयों की सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार को आठ शौचालयों पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कर्मचारी तैनात करने होंगे। इन शौचालयों में नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, नगर परिषद कार्यालय, ऑटो मार्केट, रतिया चुंगी, पार्किंग, पपीहा पार्क शामिल हैं। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक और 2 बजे से रात 10 बजे तक कर्मचारी तैनात होंगे। इसके अलावा बाकी शौचालयों पर सुबह 7 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे सफाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर परिषद के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर 28 जुलाई को खोला जाएगा। ठेके को लेकर शर्तें जारी कर दी गई है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed