फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender for picking up garbage

कचरा उटाने को लेकर टेंडर जारी

Thu, 28 May 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tender for picking up garbage
बीघड रोड स्थित डंपिंग साइट पर इक्ट्ठा किया कचरा - फोटो : Fatehabad
शहर से रोजाना निकलने वाले कचरे को खत्म करने की मांग अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द पूरी होने जा रही है। नगर निकाय से अनुमति मिलने के बाद नगर परिषद ने कचरे को खत्म करने की योजना बनाई है। इसे खत्म करने के लिए फर्म को काम देने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। अगर टेंडर सही तरीके से सिरे चढ़ता है तो करीब चार करोड़ 35 लाख रुपये से 45 हजार टन कचरा को खत्म किया जाएगा। अप्रैल माह तक डंपिंग साइट पर जमा हुआ कचरा खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने टेंडर लगा दिया है और इसे दो जून को खोला जाना है। टेंडर को लेकर शर्तें तय की गई हैं। जो शर्तें लगाई गई है उसके मुताबिक लगता है कि बड़ी कंपनी ही करार करेगी।
विज्ञापन

सात साल से जमा है कचरा, नहीं उठाया गया :
नगर परिषद शहर से व घरों से कचरा इकट्ठा करने के बाद इसे बीघड़ रोड स्थित डंपिंग साइट पर पहुंचाता है। नप अधिकारियों के मुताबिक रोजाना शहर से 25 टन कचरा निकलता है। पिछले सात सालों से कचरा डंपिंग साइट पर इकट्ठा हो रहा है। करीब 45 हजार टन कचरा यहां पर इकट्ठा हो चुका है। भूना में शुरू होने वाले कलस्टर स्तर के कूड़ा निस्तारण प्लांट में देरी होने के कारण नप स्तर पर टेंडर लगाया जा रहा है। टेंडर लेने वाली एजेंसी यहां पर जमा कचरे को अलग-अलग करेगी। यहां से कागज, पॉलिथीन, प्लास्टिक व कांच आदि को अलग किया जाएगा। एजेंसी की जिम्मेदारी होगी कि वह इसे किस तरह से खत्म करेगी। एजेंसी दोबारा इस्तेमाल में लिए जाने वाले कचरे को बेच भी सकती है और खाद भी बना सकती है। इसके अलावा दोबारा प्रयोग में न आने वाले कचरे को ट्रांसपोर्ट के जरिए शहर से बाहर ले जाकर खत्म करने की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4.35 करोड़ होगा खर्च, शर्ते कठिन
नगर परिषद ने कचरा को खत्म करने के लिए 4 करोड़ 35 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। दो जून टेंडर खोलने की तारीख रखी गई है लेकिन इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जो शर्ते लगाई है उसके मुताबिक बड़ी फर्म ही काम को ले सकती है। फर्म के पास तीन साल का पिछले पांच साल के अंदर योग्यता प्रमाण पत्र होना चाहिए। कम से कम एक प्रोजेक्ट पर इसी फील्ड में काम किया होना चाहिए। पहले 20 से 25 हजार टन कचरा खत्म करने का काम किया होना चाहिए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में काम किया होना चाहिए। हर साल का 30 फीसद टर्न ओवर होना चाहिए। नप वर्क ऑर्डर के समय भी शर्तें जारी करेगा।
20 फीट तक जमा है कचरा
नप अधिकारियों की माने तो करीब 20 फुट तक कचरा जमा है। एजेंसी को खुदाई करके कचरा निकालना होगा। नप ने डंपिंग साइट पर चार दीवारी करवाई थी लेकिन कचरे का निस्तारण न होने के कारण ये यहीं जमा होता रहा। हालात यह हो गए कि करीब 20 फीट तक ऊंचाई तक कचरा जमा हो चुका है।
अगले माह लगेगा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन टेंडर
नगर परिषद को कचरे को लेकर दो टेंडर लगाने की अनुमति मिली है। जिसमें से एक टेंडर लगाया जा चुका है। डोर टू डोर कचरा इकट्ठा करने का टेंडर अगले माह लगाने की नगर परिषद की योजना है।

डंपिंग साइट पर इकट्ठा हुए कचरा को खत्म करने के लिए टेंडर लगा दिया गया है इसे अगले माह खोला जाएगा। डोर टू डोरा कचरा इकट्ठा करने का टेंडर अगले महीने लगा दिया जाएगा। - जितेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed