फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender for 200 bed hospital to be built in Fatehabad canceled

झटका: फतेहाबाद के सेक्टर 9 में 140 करोड़ से बनने वाले 200 बेड के अस्पताल का टेंडर रद्द, 16 साल से अटका है प्रोजेक्ट

Wed, 10 Nov 2021 06:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह मुकेश खुराना, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
मुकेश खुराना, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 06:30 AM IST
सार

सात मंजिला अस्पताल के टेंडर के लिए पांच एजेंसियां आई थीं, दस्तावेज पूरे न मिलने पर विभाग ने टेंडर रद्द किया है। नए अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण 16 सालों से कागजों में उलझा हुआ है।

विज्ञापन
Tender for 200 bed hospital to be built in Fatehabad canceled
यहां बनना है अस्पताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में सेक्टर 9 में बनने वाले 200 बेड के सात मंजिला अस्पताल को लेकर एक बार फिर झटका लगा है। टेंडर खोलने के लिए फाइल मुख्यालय में भेजी थी, लोक निर्माण विभाग ने रद्द कर दिया है। टेंडर के लिए पांच एजेंसियां आई थी, लेकिन दस्तावेज पूरे न होने का हवाला देकर लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ने इस टेंडर कर रद्द कर दिया है। अब लोक निर्माण विभाग टेंडर को लेकर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन


अधिकारियों की माने तो दो से तीन दिन में टेंडर नए सिरे से लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि टेंडर रद्द होना बड़ा झटका माना जा रहा है, क्यों कि 16 सालों से अस्पताल की नई बिल्डिंग की प्रक्रिया कागजों में ही उलझी हुई है। अब वित्तीय मंजूरी मिलने और नक्शा तैयार होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी न होना रोड़ा बन गया है। हुडा सेक्टर 9 में 18 एकड़ में अस्पताल बनना है। अस्पताल सात मंजिला होगा। इसके अलावा यहां पर रिहायशी कॉलोनी भी होगी। इसके अलावा चार मंजिला प्रशासनिक भवन भी बनाया जाना है।
विज्ञापन


इस तरह होगी अस्पताल की बिल्डिंग 
ग्राउंड फ्लोर 

  • ओपीडी
  • माइनर आपरेशन थियेटर 
  • सिटी स्कैन
  • एक्सरे 


प्रथम मंजिल 

  • ओपीडी
  • डायग्नोस्टिक सेंटर 
  • शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी 
  • लेबोरेट्री 
  • आईपीडी 


द्वितीय मंजिल 

  • कॉर्डियो विभाग 
  • आर्थो विभाग 
  • स्किन विभाग 
  • मनोचिकित्सक विभाग 
  • एसएनसीयू वार्ड


तृतीय मंजिल

  • आपरेशन थियेटर : 6
  • आईसीयू
  • लेबर आपरेशन थियेटर : 2


चौथी मंजिल 

  • ब्लड बैंक 
  • डायलिसियस सेंटर 
  • महिला वार्ड 
  • ट्रेनिंग रूम 


पांचवीं मंजिल 

  • प्राइवेट रूम
  • स्पेशलिस्ट ओपीडी 
  • ट्रेनिंग हॉल 
  • जनरल वार्ड 


छठी मंजिल 

  • आइसोलेश वार्ड: डेंगू, कोरोना, स्वाइन फ्लू 


चार मंजिला होगा सर्विस ब्लॉक 
नए अस्पताल की बिल्डिंग में चार मंजिला सर्विस ब्लॉक होगा। इसमें रिकॉर्ड रूम , किचन, मेस की सुविधा होगी। इसके अलावा इसके अलावा अलग-अलग कंट्रोल रूम भी इसमें बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों व स्टाफ के लिए होगी रिहायशी कॉलोनी
नई बिल्डिंग में डॉक्टरों और स्टाफ के लिए रिहायशी कॉलोनी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों के लिए यहां पर कोठी बनाई जाएगी। सीएमओ और उप सिविल सर्जन के लिए एक-एक कोठी होगी। सर्जन के लिए सात रिहायश्ी भवन बनेंगे। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर के लिए 21 क्वार्टर बनेंगे, अन्य स्टाफ के लिए 28 क्वार्टर बनाए जाने है। 

16 साल से अटका हुआ है प्रोजेक्ट
मौजूदा 100 बिस्तर का अस्पताल 60 बेड की बिल्डिंग में चल रहा है। वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फतेहाबाद में 100 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2011 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह जब दोबारा फतेहाबाद में आए, तो उन्होंने इस घोषणा को दोहराया। हुडा के सेक्टर नौ में सिविल अस्पताल के लिए जगह भी प्रस्तावित कर दी गई। 30 दिसंबर 2014 को फतेहाबाद में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी 100 बिस्तर के अस्पताल की घोषणा की। स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के मुताबिक इसे 200 बिस्तर का कर दिया गया। 

सेक्टर 9 में बनने वाले अस्पताल का टेंडर की फाइल मुख्यालय में भेजी थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। पांच एजेंसियां टेंडर के लिए आई थी, लेकिन दस्तावेज पूरे न होने के कारण रद्द किया गया है। जल्द ही दोबारा टेंडर लगा दिया जाएगा। - जसवंत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed