{"_id":"64ff5d1e7e0a4ffed30f0fad","slug":"ten-thousand-rupees-snatched-at-gunpoint-on-bhuna-road-case-registered-against-8-named-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-5314-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना रोड पर पिस्तौल दिखाकर छीने दस हजार रुपये, 8 नामजद पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना रोड पर पिस्तौल दिखाकर छीने दस हजार रुपये, 8 नामजद पर केस दर्ज
Tue, 12 Sep 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर के आंबेडकर चौक निवासी सन्नी ने शहर के आठ लोगाें पर रास्ता रोककर मारपीट करने व पिस्तौल दिखाकर दस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सन्नी ने बताया कि वह शादी विवाह में फास्ट फूड का काम करता है। अपने मित्र रणजीत के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए भूना रोड पर गया था। उसने बताया कि वहां बोलेरो में सवार गीता कॉलोनी निवासी कृष्ण, माता जोहडी निवासी संजू व कर्मवीर, सैनी मोहल्ला का संजू, राजनगर निवासी लखू, दमकोरा रोड निवासी लब्बू, राजनगर निवासी सुनील, हरनाम सिंह निवासी प्रवीण आए और कहा कि बिट्टू के साथ रहने का मजा चखाते हैं। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी वहीं, लब्बू ने पिस्तौल दिखाकर उसकी जेब से पर्स छीन लिया, जिसमें दस हजार रुपये थे। राहगीरों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।