फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperature reached 36 degrees, now feeling of heat started

Fatehabad News: तापमान पहुंचा 36 डिग्री, अब तपिश का होने लगा अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 36 degrees, now feeling of heat started
फतेहाबाद। जैसे-जैसे अप्रैल माह आगे बढ़ रहा है, तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी को देखते हुए लोग घरों से निकलने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना आरंभ कर दिया है। रविवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को हालांकि कुछ ठंडक महसूस होती है, लेकिन दिन में तापमान में बढ़ोतरी के कारण यह मौसम बीमारियां भी लेकर आ रहा है। लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं और मच्छराें से भी लोग परेशान हैं। घरों में मच्छर भिनभिनाते रहते हैं और रात के समय तो लोगाें को अधिक परेशानी हो रही है। दिन के समय गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़े से अपना सिर ढककर निकल रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो 10 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगे मौसम में बदलाव आएगा और दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल फसलों के लिए यह मौसम काफी ठीक है। गेहूं की अगेती फसल तो पक चुकी है और पछेती फसल भी इस गर्मी में जल्द पक जाएगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए ठंडे पेय व ज्यूस आदि की डिमांड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कोट
राज्य में मौसम आमतौर पर 10 अप्रैल तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की भी संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 11 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed