{"_id":"5e42f41c8ebc3ee6033e4fac","slug":"tehsildar-transferd-people-did-not-ger-domicile-income-and-cast-certificate-fatehabad-news-rtk541781282","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार बदले, लोगों के नहीं बन पा रहे रिहायशी, जाति, आय प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार बदले, लोगों के नहीं बन पा रहे रिहायशी, जाति, आय प्रमाण पत्र
विज्ञापन
प्रमाण पत्र न बनने के कारण सीएससी में आवेदन का स्टेटस देखते लोग
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में तहसीलदार के तबादले के कारण रिहायशी, जाति और आय आदि के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। पांच फरवरी से अब तक दो हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) अटके हुए हैं। लोग रोजाना सीएससी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कार्य नहीं हो पा रहा। वहीं रतिया के तहसीलदार विजय मोहन सियाल को फतेहाबाद शहर का रजिस्ट्री का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।जिसके चलते समस्या आ रही है। हालांकि नए तहसीलदार के अलगे एक दो दिन में ज्वॉइन करने की बात कही जा रही है।
कामकाज संभाल रहे हैं। लेकिन सीएससी पर आए आवेदनों को पास नहीं किया गया है। प्रमाण पत्र के लिए सीएससी में आने वाले लोगों को संचालक तहसील कार्यालय भेज रहे है, यहां पर जवाब दिया जा रहा है कि तहसीलदार नहीं आए हैं।
कॉमन सर्विस सेंटरों से रिहायशी, जाति और आय के प्रमाण पत्र पत्र बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन किया जाता है। इसके बाद आनलाइन ही ये आवेदन तहसील कार्यालय में पहुंचते है, तहसीलदार कार्यालय दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें पास करता है और प्रमाण पत्र बनकर वापस सीएससी की आईडी पर चला जाता है, एक से दो दिन के अंदर प्रमाण पत्र बनकर आ जाता है। मगर पांच फरवरी से तहसील कार्यालय फतेहाबाद की तरफ से इन आवेदनों को पास ही नहीं किया गया है। इस कारण कॉमन सर्विस सेंटरों में दो हजार फाइलें अटक गई हैं। फतेहाबाद में करीब 100 कॉमन सर्विस सेंटर हैं।
विज्ञापन
चार फरवरी को हुए थे ट्रांसफर
सरकार ने चार फरवरी को तहसीलदारों की तबादला सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक फतेहाबाद के तहसीलदार विजय कुमार का महेंद्रगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया और कोसली के तहसीलदार विजय कुमार का फतेहाबाद ट्रांसफर किया गया था।
आवेदनों को तहसील कार्यालय आनलाइन पास करता है, मुझे इस बारे में नहीं पता है। तहसीलदार ही बता सकते हैं कि क्या कारण हैं। - सिकंदर, डीआईओ, एनआईसी
मुझे फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। मुझे रजिस्ट्री के लिए यहां भेजा गया था। उम्मीद है एक-दो दिन में नए तहसीलदार आ जाएंगे, फिर दिक्कत नहीं रहेगी। - विजय मोहन सियाल, तहसीलदार, रतिया
रजिस्ट्री का काम प्रभावित न हो इसलिए रतिया के तहसीलदार को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। प्रमाण पत्रों को लेकर अगर दिक्कत आ रही है तो इसका भी समाधान किया जाएगा। उम्मीद है जल्द ही नए तहसीलदार ज्वाइन कर लेंगे। - रवि प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त