फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teenager's finger cut off while flying kite from Chinese string

Fatehabad News: चाइनीज डोर से पतंग उड़ाते समय कटी किशोर की अंगुली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teenager's finger cut off while flying kite from Chinese string
फतेहाबाद। शक्ति नगर में चाइनीज डोर से पतंग उड़ाते समय एक किशोर की अंगुली कट गई। उसे परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी अंगुली पर टांके लगाए हैं। ज्ञात रहे कि प्रशासन ने जिले में चाइनीज डोर पर पाबंदी लगाई हुई है, लेकिन फिर भी युवाओं को यह डोर कहीं न कहीं से मिल जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को राजू निवासी शक्ति नगर अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया गया है कि पतंग उड़ाने के लिए उसने चाइनीज डोर का प्रयोग किया हुआ था। जब वह पतंग उड़ा रहा था तो डोर खिंचते समय डोर उसके हाथों को रगड़ते हुए निकल गई और उसकी अंगुली पर बड़ा कट आ गया। उसके चिल्लाने पर परिजन छत पर पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सकों ने उसकी अंगुली पर 4 टांके लगाए हैं। यह डोर काफी खतरनाक है और पहले भी इस डोर की वजह से लोगों की गर्दन, सिर व कान आदि कटने की सूचनाएं मिलती रहती हैं। पाबंदी के बावजूद भी फतेहाबाद शहर में चाइनीज डोर सरेआम बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed