फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teams are formed at the village level to impose a ban on stubble burning.

Fatehabad News: पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए ग्राम स्तर पर टीमें गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teams are formed at the village level to impose a ban on stubble burning.
टोहाना। फसल अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम आकाश शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को गांव स्तर पर निगरानी टीमें गठित करने और सख्ती से दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि उपमंडल टोहाना में करीब 45,100 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल है। इनमें से 12 गांवों को ‘येलो जोन’ में चिह्नित किया गया है, जिन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसानों को पर्याप्त फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र उपलब्ध कराए जाएं, इसके निर्देश कृषि अधिकारियों को दिए गए हैं। वर्तमान में उपमंडल में 34 स्ट्रा बेलर और 477 सुपर सीडर मशीनें कार्यरत हैं। वर्ष 2025 में इनकी संख्या में 11 स्ट्रा बेलर और 119 सुपर सीडर का इजाफा होगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे गांवों में शामलात जमीन की सूची बनाकर कृषि एवं राजस्व विभाग को सौंपें, ताकि पराली की गांठों को सुरक्षित रूप से वहां स्टोर किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनजीटी और सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पराली जलाना कानूनन अपराध है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें और पेट्रोलिंग बढ़ाएं। पराली जलाने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाएं, बल्कि उसे जमीन में मिलाएं या गांठ बनाकर बेचें। कई उद्योग ऐसे हैं जो पराली की खरीद करते हैं। यदि कोई पराली जलाते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में तहसीलदार सन्नी दलाल, नायब तहसीलदार रोहित कौशिक, एसडीओ मुकेश मेहला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed