फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Team will come today to check the system of civil hospital

नागरिक अस्पताल की व्यवस्था जांचने जींद से आज आएगी टीम

Fri, 16 Jul 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Team will come today to check the system of civil hospital
नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को कायाकल्प योजना के तहत व्यवस्था जांचने के लिए अंतर जिला टीम आ रही है। निरीक्षण के लिए जींद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। शुक्रवार को जींद से आई टीम अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत व्यवस्था की जांच करेगी और नंबर देगी।
विज्ञापन

टीम को लेकर वीरवार को नागरिक अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्था सुधारने के लिए जुटे रहे। मरीजों के बैठने से लेकर साफ-सफाई की नागरिक अस्पताल में व्यवस्था सुधारी गई। शुक्रवार को चौथी बार कायाकल्प योजना के तहत टीम जांच करने के लिए आ रही है। पहले चार बार नागरिक अस्पताल इस योजना से बाहर हो चुका है।
विज्ञापन

70 फीसदी अंक लेना जरूरी
कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश में पहले नंबर पर रहने वाले नागरिक अस्पताल को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये मिलते है। नागरिक अस्पताल में कायाकल्प योजना को लेकर चार बार टीम निरीक्षण करने के लिए आ चुकी है। लेकिन हर बार नागरिक अस्पताल को 100 में से 70 से कम अंक मिले है जबकि 70 फीसदी अंक लेना जरूरी है। अगर 70 फीसदी से ज्यादा अंक मिलते हैं तो प्रदेश स्तर की टीम जांच करती है और ग्रेडिंग देती है। अधिकारियों की माने तो अस्पताल की बिल्डिंग पुरानी होने के कारण 70 फीसदी अंक नहीं मिल पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ये व्यवस्थाएं जांचेगी टीम
कायाकल्प योजना के तहत टीम अस्पताल में बायोवेस्ट मैनेजमेंट, सफाई व्यवस्था, डॉक्टर और कर्मचारी का यूनिफार्म कोड, जागरूकता के लिए पोस्टर, इलैक्ट्रिक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, ओपीडी रजिस्टर मैनेजमेंट, मरीजों का फीडबैक, मरीजों के बैठने के लिए व्यवस्था आदि की जांच के बाद अंक दिए जाएंगे।

सैंपल प्वाइंट पर बैठने के लिए लगाए बेंच
टीम के आने को लेकर अस्पताल प्रशासन व्यवस्था सुधारने में जुटा है। ब्लड सैंपल प्वाइंट पर पहले जहां भीड़ लगी रहती थी और मरीजों के बैठने के लिए व्यवस्था नहीं थी, वहां पर वीरवार को बैंच लगा दिए गए। इसके अलावा मुख्य प्वाइंटों पर नए बोर्ड लगवाए गए हैं।
कोट
कायाकल्प योजना के तहत टीम निरीक्षण करने के लिए आ रही है। अस्पताल में व्यवस्था पहले से बेहतर है उसे और बढ़िया बनाने का प्रयास जारी है।
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed