Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teaching children and adolescents about nutritious eating

Fatehabad News: बच्चों और किशोरियों को पौष्टिक खानपान की सीख

Fri, 27 Nov 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teaching children and adolescents about nutritious eating
रतिया मैटिंग में निर्देश देते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह ,स्त्रोत पीआरओ
रतिया। बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए पौष्टिक खानपान और आयरन-फोलिक एसिड की निर्धारित खुराक सुनिश्चित की जाए। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय में एनीमिया मुक्त भारत एवं एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों सहित निजी स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि खून की कमी से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। कोई भी पात्र लाभार्थी निर्धारित आयरन एवं फोलिक एसिड की खुराक और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को हरी सब्जियां, दालें, चना, गुड़ और मौसमी फल खाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए आंवला, नींबू, अमरूद और संतरे जैसे विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी भी दी जाए। अभिभावक बच्चों को सुबह पौष्टिक नाश्ता करवाएं।
बैठक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों को एचपीवी का निःशुल्क टीका लगवाने के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अभियान की नियमित निगरानी करने और इसे जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया।

-----------
फतेहाबाद में नहीं पहुंच रहे वैक्सीन लगवाने
वहीं जिले में करीब आठ हजार किशोरियों को सरवाईकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाई जानी है लेकिन अभी तक डेढ़ हजार किशोरियों ने ही वैक्सीन लगवाई है। नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर विभाग शिविर लगा रहा है लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed