फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teachers of Haryana took training in the use of puppets in school education in Guwahati.

Fatehabad News: हरियाणा के शिक्षकों ने गुवाहाटी में लिया कठपुतली का विद्यालयी शिक्षा में उपयोग का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teachers of Haryana took training in the use of puppets in school education in Guwahati.
गुवाहाटी में हरियाणवी संस्कृति की प्रस्तुति के दौरान उप​स्थित ​शिक्षक।
फतेहाबाद। शिक्षण विधियों को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से जिला शिक्षा अधिकारियों की अनुमति से विभिन्न शिक्षकों काे सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र गुवाहाटी भेजा। गुवाहाटी में लगे शिविर में ये शिक्षक कठपुतली के विद्यालयी शिक्षा में उपयोग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिभागी एवं राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढिंगसरा के शिक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न प्रांतों के शिक्षक आए हुए हैं। सभी ने अपने-अपने प्रांतों की योजनाओं की जानकारी एक दूसरे से साझा की। साथ ही हरियाणवी संस्कृति में विशेष स्थान रखने वाली छापा अथवा चित्रण कला द्वारा जन्म संस्कार से मुक्ति संस्कार को समेटे हुए, सभी तीज त्योहारों को प्रोजेक्ट के माध्यम से दर्शाया गया। शिक्षक द्वारका प्रसाद ने बताया कि सभी प्रांतों की तरह हरियाणा के शिक्षकों ने वहां अपने प्रांत की सांस्कृतिक छटा मंच पर बिखेरी। एक घंटे की सांस्कृतिक प्रस्तुति में हरियाणा के गौरवशाली अतीत, समृद्ध वर्तमान और उन्नत भविष्य के साथ-साथ रागनी, नाटिका, नृत्य और व्याख्यान के माध्यम से सभी सांस्कृतिक पहलुओं का समाहार किया गया था।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से व्याख्याता एवं राज्य सीसीआरटी समन्वयक सरिता ने बताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त निष्कर्षों को हरियाणा में अपनाने से निश्चित ही शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाया जा सकेगा। सीसीआरटी निदेशक ऋषि वशिष्ठ ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर शिक्षक के लिए आवश्यक हैं। इन शिविरों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है और शिक्षक नवाचार के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना सीखते हैं। प्रशिक्षण उपनिदेशक राहुल कुमार और परामर्शदाता वाई चंद्रशेखर ने भी कार्यशाला की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से प्रतिभागिता दर्ज करवाने वाले शिक्षक धर्मवीर सिंह, द्वारका प्रसाद, मनीष, प्रदीप कुमार, राजेंद्र, प्रियंबदा, पूजा रानी, नीरज, रश्मि और सुशीला देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed