{"_id":"6572038926015316c7029d26","slug":"synthetic-track-will-be-built-in-bhodiya-kheda-sports-stadium-at-a-cost-of-about-rs-8-crore-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-9435-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में करीब आठ करोड़ रुपये से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में करीब आठ करोड़ रुपये से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
Thu, 07 Dec 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण नापा जानकारी देते हुए।
रतिया। गांव भोडिया खेड़ा के खेल स्टेडियम में सिंथेटिक खेल मैदान बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 8,18,63,191 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए विधायक लक्ष्मण नापा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सरकार का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान के बनने से खिलाड़ियों को बेहतर खेलकूद सुविधाएं मिलेंगी और वे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में अपना बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त राशि से स्टेडियम में वर्षा जल संरक्षण, स्प्रिंकलर सिस्टम, स्टोर रूम, बास्केटबाल कोर्ट भी बनवाया जाएगा।
विधायक नापा ने बताया कि भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण किया गया है। इस पर 2.81 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 48 से भी अधिक गांवों में खेल व्यायामशालाएं और पांच गोल्डन जुबली खेल नर्सरियां खोली गईं हैं।