फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Swing and open gym will be set up in 24 parks of the city, fatehabad

शहर के 24 पार्कों में लगेंगे झूले और ओपन जिम, जल्द जारी होगा वर्क ऑर्डर

Sun, 01 Mar 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Swing and open gym will be set up in 24 parks of the city, fatehabad
शहर के पार्को में लगाए जाने वाले ओपन जिम और झूलों को जांच करते नप के एमई - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के 24 पार्कों में नगर परिषद की ओर से झूले और ओपन जिम लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही एजेंसी को काम का वर्क ऑर्डर भी जारी होने वाला है। एजेंसी ने वर्क ऑर्डर लेने से पहले नगर परिषद को सैंपल के तौर पर झूले और ओपन जिम भेजी है। ये सैंपल नप ऑफिसर कॉलोनी के पार्क में लगवाने जा रहा है। डीसी, एडीसी और एसडीएम ओपन जिम और झूलों की क्वालिटी जांचेंगे। इसके बाद नप एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर देगा। इसके बाद शहर के लोग पार्क में सैर के साथ-साथ अपनी बॉडी को तंदुरुस्त बना सकेंगे।
विज्ञापन

शहर के पार्कों में झूले और ओपन जिम लगाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल था। नगर परिषद ने झूले लगाने का 38 लाख और ओपन जिम का 39 लाख का एस्टीमेट बनाया था। जगराम कॉपरेटिव सोसायटी ने माइनस 37.5 फीसदी में ठेका लिया है। सैंपल लगाने को लेकर पार्षदों के बीच खींचतान न हो, इसलिए नप ऑफिसर पार्क में लगवाएगा। क्वालिटी जांच में सामान पास होता है तो नप वर्क ऑर्डर जारी कर देगा।
विज्ञापन

इन पार्कों में लगेंगे झूले और ओपन जिम
नगर परिषद के मुताबिक स्वर्ण ज्यंती हेरिटेज, ट्यूबवेल वाला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, आंबेडकर, परशुराम, गुरनाम सिंह, ग्रीन पार्क, रानी लक्ष्मीबाई, शहीद ऊधम सिंह, पपीहा पार्क, प्रधान के घर के सामने, वार्ड 23 में योगेशराम के सामने, वार्ड 23 ट्यूबवेल वाला, वार्ड 23 में भीमसैन चराईपोत्रा के घर के सामने, मॉडल टाउन टैक्सी स्टैंड के पास, मॉडल टाउन संदूजा अस्पताल के पास, डॉ. सेतिया के पास पार्क आदि शामिल है। इसके अलावा ऑफिसर कॉलोनी के पार्क को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लगेंगे झूले और ओपन जिम में
योजना के तहत पार्कों में एक बड़ा प्ले स्टेशन, एक छोटा प्ले स्टेशन और एक स्लाइडर लगाए जाएंगे। इसी तरह ओपन जिम
में एयर वाकर, शोल्डर टविस्टर, एक बॉडी टविस्टर और लेग प्रेशर की व्यवस्था रहेगी।
वर्जन
शहर के सभी पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाए जा रहे हैं। एजेंसी ने 37.5 प्रतिशत माइनस में टेंडर लिया है। सैंपल भेजे गए हैं। जल्द इन्हें एक पार्क में लगाया जाएगा। क्वालिटी जांच के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
- अमित बेरवाल, एमई, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed