फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sweets being sold openly in the city, no checking, even doctors not sent to the field

Fatehabad News: शहर में खुले में बिक रही मिठाइयां, चेकिंग नहीं, डॉक्टर भी फील्ड में नहीं उतारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sweets being sold openly in the city, no checking, even doctors not sent to the field
फतेहाबाद के थाना रोड पर खुले में बेची जा रही मिठाइयां संवाद
फतेहाबाद। दिवाली पर्व पर बिक्री के लिए मिठाइयां दुकानों से लेकर स्टॉल तक सज चुकी हैं लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए कितनी सुरक्षित हैं इनके जांच आदि की तरफ संबंधित विभाग का ध्यान ही नहीं है। शनिवार को धनतेरस पर मिठाइयों की दुकानें भी सजी रही। शहर के थाना रोड, हंस मार्केट और हिसार-सिरसा रोड पर खुले में मिठाइयां बेची गईं।
विज्ञापन

हालात ये है कि खाद्य एवं औषधि विभाग की तरफ से इन मिठाइयों की चेकिंग भी नहीं की गई है। इनके सैंपल को लेकर एफएसओ ने स्वास्थ्य विभाग से डिमांड नहीं की। इसके चलते जिले में डॉक्टरों की मिठाइयों के सैंपल को लेकर ड्यूटी ही नहीं लगाई गई है। जिले में इस साल जून माह तक मिली रिपोर्ट मुताबिक 15 फीसदी सैंपल फेल मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा सब स्टैंडर्ड है, यानि की इसमें गुणवत्ता नहीं है।
विज्ञापन

यहां तक माना, मसाले के सैंपल अनसेफ हैं। पिछले वित्त वर्ष की अगर बात की जाए तो 60 मामलों में कोर्ट ने सजा की है और 2.52 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। वर्ष 2024-25 में 445 सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में 55 सैंपल सब स्टैंडर्ड मिले हैं। जिसमें दूध के 10, घी के 10, खोया के 8, मिठाई का एक, पैकिंग सब्जी के तीन और मसाला के एक सैंपल शामिल हैं। 9 सैंपल अनसेफ भी मिले हैं। इसमें घी, मावा और मसाले का सैंपल अनसेफ मिला है, यानि खाने लायक नहीं है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 सैंपल मिस ब्रांड मिले हैं। इसमें मसाला, तेल, घी और गर्म मसाला का सैंपल शामिल हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एफएसओ की तरफ से सैंपल लेने के बारे में कोई डिमांड नहीं आई है। इसके अलावा मुख्यालय की तरफ से भी कोई निर्देश नहीं आए। लोगों से अपील है कि मिठाइयों की खरीद के लिए सावधानी बरतें। खराब मिठाई खाने से पेट संबंधित बीमारियां हो सकती है।
- डॉ.बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed