फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Suspected of being friends with his wife, a man sentenced to life imprisonment for killing a young man with a brick

Fatehabad News: पत्नी से दोस्ती के शक में युवक की ईंट मारकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Suspected of being friends with his wife, a man sentenced to life imprisonment for killing a young man with a brick
फतेहाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत ने पत्नी से दोस्ती के शक में युवक की ईंट मारकर हत्या करने के दोषी मनदीप सिंह को उम्रकैद व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में सदर थाना फतेहाबाद ने बनगांव निवासी संदीप सिंह की शिकायत पर 28 मई 2019 को मनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।पुलिस को दी शिकायत में संदीप सिंह ने बताया था कि उसका बड़ा भाई राजेश कुमार प्लंबर था। 26 मई 2019 को सुबह करीब 10 बजे अपने घर से पड़ोसी मनदीप सिंह के साथ उसकी बोलेरो गाड़ी में गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब इस बारे में मनदीप सिंह से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 28 मई 2019 को सूचना मिली कि उसके भाई राजेश कुमार का शव दरियापुर के पास सिरसा ब्रांच नहर के पास पड़ा है। संदीप सिंह ने बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि शव पर चोट के निशान थे। इसके बाद संदीप सिंह ने अंदेशा जताया था कि मनदीप सिंह ने ही राजेश कुमार की हत्या कर शव नहर में फेंका है। पुलिस रिमांड के दौरान मनदीप सिंह ने बताया था कि राजेश कुमार की उसकी पत्नी के साथ दोस्ती थी। इससे खफा होकर वह उससे रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश के तहत बदला लेने के लिए वह उसे गांव बनगांव के पास सिरसा ब्रांच नहर पर ले गया, जहां उन्होंने पहले शराब पी। इसके बाद उसने राजेश के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए अब मनदीप सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed