फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, girl and boy suicide, police, case, rajsthan, fatehabad

प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, फोन कर घरवालों से आखिरी बार कही ये बात, हर कोई हैरान

Sun, 08 Dec 2019 12:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भट्टूकलां (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भट्टूकलां (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
suicide, girl and boy suicide, police, case, rajsthan, fatehabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल ने राजस्थान के भादरा तहसील के डुंगराना और रामसरा के बीच गांव के खेत में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। भादरा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव निवासी करीब 19 वर्षीय लड़की और करीब 20 वर्षीय लड़के का पिछले दो तीन सालों से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर दोनों प्रेमी अपने घर से गायब हो गए। दोनों ने राजस्थान के भादरा तहसील के गांव डुंगराना व रामसरा के बीच राखी के खेतों में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ राजस्थान के भादरा के समीप खेतों में गया है। वे यहां जहरीली गोली खाकर आत्महत्या कर रहे हैं। जिस पर परिजनों ने इस मामले की सूचना भादरा पुलिस को देकर घटना स्थल पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो दोनों खेत में बनी एक झोपड़ी में मृत पड़े मिले।
विज्ञापन


भादरा थाना के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि सरपंच ने उन्हें सूचना दी कि एक युवक व युवती गांव राखी के किसान के खेत में बनी झोपड़ी में मृत पड़े हैं। जिस पर मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि लड़की के चाचा और लड़के के चाचा के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के के एक परिजन ने बताया कि वह घर से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक लेकर किसी काम के लिए जाने की कह कर घर से गया था और उसने वापस तीन बजे तक लौट आने की बात कही थी। तीन बजे जब वह घर नहीं पहुंचा तो उससे फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
 

बाद में देर शाम फिर संपर्क किया तो फोन पर बात हुई और उसने फोन पर बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ भादरा के समीप खेतों में है और वे जहर खाकर जान दे रहे है। जिस पर उसे ऐसा न करने की कहने पर उसने फोन काट दिया। जब मौके पर जाकर देखा तो दोनों मृत मिले।
 

ऐसे चढ़ा प्रेम परवान
युवक ने दसवीं कक्षा पास कर स्टूडियो के काम में रुचि दिखानी शुरू कर दी और प्राईवेट आईटीआई में भी जाना शुरू कर दिया। इसी बीच लड़की भी 12वीं कर आईटीआई में जाने लगी। इस दौरान दोनों का आपस में मिलन हो गया। दोनों चोरी छुपे आपस में मिलते रहे। दो तीन साल पहले दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। दोनों एक ही गांव के होने के चलते, लड़के की उम्र कम होने व सामाजिक रुकावट के चलते वे आपस में शादी करने से डर रहे थे। आखिरकार प्रेमी युगल ने गांव से करीब 55 किलोमीटर दूर राजस्थान में खेतों में जाकर जहर निगल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed