{"_id":"65ccf6e70f98a7c1940abded","slug":"students-will-appear-for-cbse-examination-at-14-centers-in-the-district-answer-sheets-will-be-sealed-and-sent-to-panchkula-by-post-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-112675-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 14 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा देंगे विद्यार्थी, सील करके डाक से पंचकूला जाएंगी उत्तरपुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 14 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा देंगे विद्यार्थी, सील करके डाक से पंचकूला जाएंगी उत्तरपुस्तिकाएं
विज्ञापन
फतेहाबाद का राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जिसके विद्यार्थी सीबीएसई पैटर्न पर परीक्षा देंगे
फतेहाबाद। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा को लेकर जिले में इस बार 14 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा 6 केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कक्षा दसवीं के 3863 और बारहवीं के 3661 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक रहेगा। हालांकि विद्यार्थियों को केंद्र में आधा घंटा पहले आना पड़ेगा। अगर विद्यार्थी देर पहुंचता है तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा।
सरकारी स्कूल जो कि मॉडल संस्कृति बनाए गए हैं, वहां भी सीबीएसई पैटर्न शुरू हो चुका है। इसके चलते यहां के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी भी सीबीएसई की परीक्षा देंगे। इसके चलते विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है और केंद्रों की संख्या बढ़ानी पड़ी है। जबकि पहले 10 से 11 केंद्र ही बनाए जाते थे। अहम बात यह है कि सीबीएसई परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को पंचकूला भेजने में केंद्र अधीक्षकों को परेशानी हो सकती है। वजह ये है कि मुख्य मार्ग तक बंद है। बताया जा रहा है कि उत्तरपुस्तिकाओं को सील करके डाकघर के जरिए भेजा जाएगा। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं।
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
- एसबीपी डीएवी स्कूल फतेहाबाद।
- क्रिसेंट स्कूल फतेहाबाद।
- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद।
- स्प्रिंग बेल्स स्कूल फतेहाबाद।
- स्कॉलर कॉन्वेंट स्कूल फतेहाबाद।
- पॉयनियर कॉन्वेंट स्कूल।
- मदर टैरेसा स्कूल भट्टूकलां।
- अकाल अकादमी रतिया।
- डीएवी स्कूल रतिया।
- मदर इंडिया स्कूल रतिया।
- डीएवी स्कूल टोहाना।
- ग्रीन वैली स्कूल टोहाना।
- गिल्ली मुंडी स्कूल कुलां।
- विश्वास नव शारदा स्कूल भूना।
नजदीक के केंद्र में ही विद्यार्थी दे सकेंगे परीक्षा
सीबीएसई की परीक्षा विद्यार्थी नजदीक के केंद्र में ही दे सकेंगे। इसी के चलते फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, कुलां में भी केंद्र बनाए गए हैं। फतेहाबाद मुख्यालय में ही परीक्षा को लेकर 6 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- सीबीएसई परीक्षा को लेकर जिले में 14 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नजदीक ही बनाए गए केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न होंगी।
- सुनीता मदान, जिला कोऑर्डिनेटर