{"_id":"664266f2a86e4fc38e016f44","slug":"students-lagging-behind-in-commerce-faculty-of-model-culture-school-came-out-ahead-in-arts-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116748-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मॉडल संस्कृति स्कूल के कॉमर्स संकाय में पिछड़े विद्यार्थी, कला में निकले आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मॉडल संस्कृति स्कूल के कॉमर्स संकाय में पिछड़े विद्यार्थी, कला में निकले आगे
Tue, 14 May 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल।
फतेहाबाद। सीबीएसई के जारी हुए 12वीं की परीक्षा परिणाम में जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 73.04 फीसदी रहा है। जिले में तीनों संकाय के 549 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 401 विद्यार्थी पास हुए है। जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार मॉडल संस्कृति स्कूलों में कॉमर्स संकाय का परिणाम कमजोर रहा है जबकि कला संकाय में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिले में चल रहे पांच मॉडल संस्कृति स्कूलों मे से इंदाछुई स्कूल का परिणाम 80.49 फीसदी और भट्टूकलां स्कूल का 64.1 फीसदी रहा है। वहीं शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों से 10वीं की परीक्षा परिणाम को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
शिक्षा विभाग से मिली रिपोर्ट मुताबिक कला संकाय में 283 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इसमें 222 विद्यार्थी पास हुए हैं। परिणाम 78.45 फीसदी रहा है। कॉमर्स संकाय में 98 विद्यार्थियों में से 59 विद्यार्थी पास हुए हैं। परिणाम 60.2 फीसदी रहा है। इसी तरह विज्ञान संकाय का परिणाम 71.43 फीसदी रहा है। 168 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और इसमें 120 विद्यार्थी पास हुए हैं।
-- -- -- -- --
मॉडल संस्कृति स्कूलों की परीक्षा परिणाम की स्थिति
स्कूल कला कॉमर्स विज्ञान
जीएमएसएसएसएस भट्टूकलां 67.14 44.44 68.97
जीएमएसएसएसएस भूना 79.71 77.78 72.5
जीएमएसएसएसएस रतिया 85.71 41.67 58.82
जीएमएसएसएसएस इंदाछुई 73.68 100 93.75
जीएमएसएसएसएस फतेहाबाद 92.31 56.1 69.7
जिले में मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई पैटर्न पर चल रहे हैं। सीबीएसई के जारी हुए परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में अच्छा रहा है। इंदाछुई स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
- डॉ.संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी