{"_id":"662be6fc6d687da2cf0fbcb3","slug":"students-increased-from-class-8th-to-class-10th-till-now-admissions-are-33-thousand-less-than-the-target-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116049-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आठवीं से दसवीं कक्षा में ही बढ़े विद्यार्थी, अभी तक लक्ष्य से 33 हजार कम दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आठवीं से दसवीं कक्षा में ही बढ़े विद्यार्थी, अभी तक लक्ष्य से 33 हजार कम दाखिले
विज्ञापन
पीलीमंदोरी के सरकारी स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया को ऑनलाइन करते हुए शिक्षक
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए प्रवेश उत्सव अभियान और बीईओ से लेकर स्कूल मुखियाओं तक की मीटिंग का कोई असर नजर नहीं आया है। जिले के सरकारी स्कूलों में दाखिलों का आंकड़ा पिछले साल के बराबर पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है। सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं से दसवीं में ही विद्यार्थियों की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा प्राइमरी कक्षाओं में दाखिले पिछले साल की तुलना में कम है। कक्षा दूसरी और तीसरी में करीब पांच हजार दाखिले पिछले साल की तुलना में कम है। कक्षा बालवाटिका और छठी में भी विद्यार्थी कम होते नजर आ रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने जिले को करीब 1.21 लाख दाखिले करने का लक्ष्य दिया है। लेकिन कक्षा 11 वीं को छोड़ दें तो जिले में अब तक 88 हजार ही दाखिले हुए हैं। यानि की लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 33 हजार दाखिले कम है। जबकि स्कूलों में 60 से 70 फीसदी तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए है कि अगर विद्यार्थी के पास आधार कार्ड और पीपीपी नहीं है तो दाखिला न रोका जाए। ऐसे विद्यार्थियों के भी दाखिले किए जाएं। स्कूलों ने ऐसे विद्यार्थियों के दाखिले शुरू किए है लेकिन कोई ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। ऐसे विद्यार्थियों के ऑफलाइन दाखिले हो रहे हैं। हालांकि विभाग ने बीईओ से रिपोर्ट मांगी है।
ये है जिले में दाखिलों की स्थिति
कक्षा वर्ष 2023-24 वर्ष 2024-25 अंतर
बाल वाटिका 3001 2099 -902
पहली 3816 3774 -42
दूसरी 6611 4063 -2548
तीसरी 9133 6636 -2497
चौथी 9220 8953 -267
पांचवीं 9453 9143 -310
छठी 9797 8702 -1095
सातवीं 10533 9661 -872
आठवीं 10289 10353 +64
नौवीं 9833 10626 +793
दसवीं 7999 8244 +245
बारहवीं 6038 5502 -536
कोट
सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षक भी बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं। बीईओ से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। जिन कक्षाओं में दाखिले कम हैं उनके कारणों का पता लगाया जा रहा है। उम्मीद है लक्ष्य को जरूर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी