फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burnt at 20 places, case registered against 6 farmers

Fatehabad News: 20 जगह जली पराली, 6 किसानों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stubble burnt at 20 places, case registered against 6 farmers
गांव बबनपुर में पराली में लगी आग बुझाने पहुंचे कृ​षि अ​धिकारी व पुलिस।
फतेहाबाद। पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के चलते अब प्रशासन किसानों के प्रति सख्ती बरतने लगा है। प्रशासन ने पराली जलाने के मामले में छह और किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं फतेहाबाद में सोमवार को भी फतेहाबाद जिले में 20 स्थानों पर पराली जलाई गई है। फतेहाबाद में एक्यूआई का स्तर भी 328 रहा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में पहले प्रशासन ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक करने का प्रयास किया था, लेकिन किसानों ने पराली में आग लगाने की घटनाओं को नहीं छोड़ा। पिछले दिनाें तो हालात यह हो गए थे कि किसान बेखौफ और बिना जुर्माने के डरे लगातार पराली को आग लगा रहे थे। अब प्रशासन इस मामले में सख्ती बरत रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत पर जिले में छह किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसमें दो मामले फतेहाबाद, तीन रतिया व एक जाखल क्षेत्र का है।
विज्ञापन

रतिया सदर पुलिस ने खंड कृषि अधिकारी सुखपाल सिंह की शिकायत पर पराली जलाने के आरोप में गांव बीराबादी की महिला किसान सरबजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कृषि अधिकारी बताया कि हरसेक की लोकेशन के आधार पर जब उन्होंने गांव बीराबदी में छापा मारा तो यहां पर महिला किसान सरबजीत कौर के खेत में 12 कनाल क्षेत्र में पराली जली मिली। इसी प्रकार जाखल के कृषि अधिकारी कशिश ने जाखल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को हरसेक की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने गांव नथुवाल में हरमनदीप सिंह के खेत का दौरा किया तो यहां पर 3 कनाल में पराली जली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया सदर थाना पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी गुरप्रीत की शिकायत पर गांव बादलगढ़ निवासी कालू सिंह के खिलाफ तथा शहर थाना पुलिस ने लाली रोड रतिया निवासी पूर्ण चंद के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार फतेहाबाद सदर पुलिस ने कृषि पर्यवेक्षक कोमल कुमार की शिकायत पर गांव हिजरावांखुर्द के किसान राजेश कुमार व कृषि पर्यवेक्षक संदीप की शिकायत पर किसान छिंद्र सिंह के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने व प्रदूषण फैलाने के मामले में केस दर्ज किया है। जिले में अब तक आठ किसानों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
सोमवार को 20 स्थानों पर जली पराली
फतेहाबाद में सोमवार को भी 20 स्थानों पर फायर लोकेशन हरसेक ने कृषि विभाग को भेजी है। जिले में अब तक 526 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं। कृषि विभाग ने अब तक 295 किसानाें को 755000 रुपये का जुर्माना भी ठोका है। वहीं पराली जलने के कारण फतेहाबाद में एक्यूआई का स्तर सोमवार को 342 रहा।

कोट

पिछले साल की तुलना में इस साल पराली जलाने के मामलों में कमी आई है। अभी भी धान का रकबा पड़ा है और किसानों से आग्रह है कि वह पराली जलाने की बजाए इसके प्रबंधन पर ध्यान दें। जो किसान पराली को आग लगा रहे हैं, उनको जुर्माना ठोका जा रहा है और केस भी दर्ज करवाए जा रहे हैं।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed