{"_id":"655e36f76bbad9edc40eda36","slug":"stubble-burnt-at-14-places-case-registered-against-eight-farmers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-8727-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 14 जगह जली पराली, आठ किसानों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 14 जगह जली पराली, आठ किसानों पर केस दर्ज
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बबनपुर में आग बुझाने के लिए पहुंचे अधिकारी।
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने के मामलों में अभी भी कोई कमी नहीं आई है। फतेहाबाद में बुधवार काे भी 14 स्थानों पर फायर लोकेशन हरसेक ने कृषि विभाग को भेजी है। पराली जलाने के मामलों में जिले में आठ किसानों पर केस दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले रतिया क्षेत्र में दर्ज हुए हैं। वहीं फतेहाबाद में पराली जलाने के चलते एक्यूआई का स्तर भी 355 रहा है, जो लोगों की सेहत के लिए काफी घातक है।
जिले में पराली जलाने से नहीं रूक रहे किसानों पर लगातार केस दर्ज करवाए जा रहे हैं। फतेहाबाद में अब तक 560 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं और लाखों रुपये का जुर्माना झेलने के बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी तक जिले में पराली जलाने के मामलों की संख्या 560 तक पहुंच गई है। कृषि विभाग ने अब तक 328 किसानों को 817500 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पराली जलाने के मामले में बुधवार को रतिया सदर थाना पुलिस ने गांव चिम्मो निवासी ओमकला, घासवा निवासी समरजीत सिंह, मलवाला निवासी सुखबीर सिंह व जगसीर सिंह, बीराबदी निवासी संतोख सिंह, फतेहाबाद सदर पुलिस ने अमनदीप सिंह व अंगद सिंह निवासी गांव गिल्लाखेड़ा तथा टोहाना सदर पुलिस ने अंग्रेज सिंह निवासी कन्हड़ी के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में धारा 144 का उल्लंघन करने, प्रदूषण बढ़ाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किसानों को समझाने के प्रयास जारी हैं। कुछ किसान लगातार पराली जला रहे हैं, जिनको बार-बार समझाया भी जा रहा है। जो किसान नहीं मान रहे, उनके खिलाफ केस दर्ज करवाए जा रहे हैं, साथ ही उनको जुर्माना भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक फतेहाबाद।