फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burning at 16 places in district, smoke only smoke in the evening

जिले में 16 स्थानों पर जली पराली, शाम को धुआं ही धुआं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning at 16 places in district, smoke only smoke in the evening
फतेहाबाद में सुबह खेतों में छाया धुआं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को भी हरसेक ने 16 स्थानों पर फायर लोकेशन भेजी है। वहीं जिले का एक्यूआई स्तर 207 रहा। शाम होते ही शहर में धुआं ही धुआं दिखाई दिया, जिससे लोगों को आंखों में जलन महसूूस हुई, वहीं सांस के मरीज भी परेशान रहे।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में पराली जलाने की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। अब तक कृषि विभाग के पास 808 स्थानों पर फायर लोकेशन आ चुकी है। शुक्रवार को भी हरसेक ने 16 स्थानों पर फायर लोकेशन भेजी है। शुक्रवार को दिन में हवा चलने से धुआं छंटता रहा, लेकिन शाम होते ही एक बार आसमान में धुआं ही धुआं छा गया। कुछ पराली जिले में जल रही है तो पंजाब का धुआं भी जिले की हवा में जहर घोल रहा है। फतेहाबाद का एक्यूआई स्तर 207 पर पहुंच गया। कृषि विभाग ने अब तक पराली जलाने वाले 322 किसानों को नोटिस देकर उन पर आठ लाख 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

अधिकारी पंचायत चुनाव में व्यस्त, किसान लगा रहे आग
जिले में पंचायती राज चुनाव होने के चलते अधिकारियों की ड्यूटियां चुनावों में लगी हैं। जिस कारण अधिकारी खेतों में नहीं जा पा रहे। निगरानी कमेटी के सदस्य भी किसानों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के ड्यूटी में होने का फायदा उठाकर किसान रोज पराली को बिना भय के आग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पिछले साल की अपेक्षा इस बार पराली जलाने की घटनाओं मेें कमी आई है। किसानों ने पराली प्रबंधन पर भी पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक ध्यान दिया है। जो किसान पराली जला रहे हैं, उनको जागरूक करने के साथ-साथ जुर्माना भी किया जा रहा है।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed