फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burning at 14 places in district, AQI reaches 233

जिले में 14 स्थानों पर जली पराली, एक्यूआई पहुंचा 233

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning at 14 places in district, AQI reaches 233
फतेहाबाद के जीटी रोड पर शाम के समय फैला धुआं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को भी पराली जलाने के केसों में कोई कमी नहीं आई। हरसेक ने जिले में 14 स्थानों पर फायर लोकेशन जिला प्रशासन को भेजी है। वहीं अब तक 324 किसानों को कृषि विभाग पराली जलाने को लेकर जुर्माना कर चुका है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में खेतों में पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जिले में अब तक 822 स्थानों पर फायर लोकेशन मिल चुकी है। शनिवार को हरसेक ने जिले में 14 स्थानों पर पराली जलाने की फायर लोकेशन प्रशासन को भेजी है। जिले में 324 किसानों को अब तक आठ लाख 17 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। रात को पराली जलने के कारण शहर में शाम के समय धुएं की चादर फैल जाती है और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले में शनिवार को भी एक्यूआई का औसत स्तर 233 रहा, जो लोगों की सेेहत के लिए काफी खतरनाक है।
विज्ञापन

कोट
जिले में लगातार निगरानी कमेटी पराली जलाने के मामलों पर नजर रखे हुए हैं। जहां शिकायत मिलती है, वहां पराली में आग को बुझाया भी जा रहा है। अब तक 324 किसानों को जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed