फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble bales caught fire in Sinthala, flames spread far and wide

Fatehabad News: सिंथला में पराली की गांठों में लगी आग, लपटें दूर-दूर फैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
Stubble bales caught fire in Sinthala, flames spread far and wide
भूना। सिंथला गांव में पराली की गांठों में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी औैर क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। सूचना पाकर जिले की सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी पर देर रात तक पूर्ण रूप से आग पूर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान ट्रैक्टर व मशीनों की मदद से पराली की गांठों को उठाकर अलग किया गया, ताकि आग आगे न बढ़े।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सिंथला गांव के करणी माता मंदिर के समीप बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डूल्ट ने दो एकड़ में पराली स्टोर केंद्र बनाया हुआ है। जहां पर किसानों के खेतों से पराली की गांठें लाकर एकत्रित की गई थी। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे पराली के गांठों में अचानक से आग लग गई। मंदिर के पुजारी सुभाष चंद्र ने पराली के स्टॉक में आग के गुबार निकलते देखे तो उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से दी। इस पर सरपंच सुधीर जाखड़ ने मौके पर पहुंचकर तुरंत घटना की सूचना डायल 112 व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फतेहाबाद, रतिया, टोहाना,भूना व धारसूल दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग के भयंकर रूप को देखते हुए जिला के अन्य फायर केंद्रों से गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां टोहाना और एक-एक गाड़ी फतेहाबाद, भूना व रतिया से मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत थी। आग की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा, नगर पालिका सचिव नवीन पांडे, मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करवाने में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed