फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strictness on private school buses, SDM checked 9 buses, fitness found fine

Fatehabad News: एसडीएम ने निजी स्कूल की 9 बसें जांची, फिटनेस ठीक मिली

Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Strictness on private school buses, SDM checked 9 buses, fitness found fine
फतेहाबाद में सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों के दस्तावेज चेक करते एसडीएम राजेश कुमारस्
फतेहाबाद। प्रशासन ने निजी स्कूलों की बसों को लेकर आ रही शिकायतों के चलते सख्ती शुरू कर दी है। एसडीएम राजेश कुमार ने मंगलवार को निजी स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने दी आर्यन स्कूल की बसों की चेकिंग की, जिसमें वाहनों की सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम ने 9 बसों में आपातकालीन गेट, फायर एक्सटिंग्विशर, जीपीएस ट्रैकर, स्पीड गवर्नर, सीट बेल्ट और ड्राइवरों के दस्तावेजों की जांच की। चालक एवं परिचालक के पास वैध लाइसेंस और पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र की भी जांच की गई। हालांकि इस दौरान दस्तावेज पूरे मिले।
विज्ञापन


- स्कूल में जाकर टीम करेगी जांच

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल में जाकर बसों की चेकिंग की जाएगी। स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे सरकारी मानकों का पूरी तरह पालन करें और बसों की नियमित रूप से मेंटेनेंस कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निजी स्कूल की बसों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूली वाहनों के लिए सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी सरकार द्वारा बनाई गई है। इसके तहत बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूली वाहनों में जरूरी उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं होना जरूरी है। प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के संचालकों को निर्देश दिए गए है कि वे स्कूली वाहनों में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना करें, आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed