फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strictness on illegal hoardings, 30 places fixed for publicity

Fatehabad News: अवैध होर्डिंग पर सख्ती, प्रचार के लिए 30 जगह तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Strictness on illegal hoardings, 30 places fixed for publicity
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रैन वाटर हार्वे​स्टिंग सिस्टम जिसका कनेक्शन ही नहीं
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को प्रचार के लिए सोच-समझकर बैनर और होर्डिंग लगाने होंगे। अगर तय जगह से बाहर अपने बैनर लगाते हैं तो कार्रवाई हो सकती है। शहर की कॉलोनियों में नुक्कड़ सभा के दौरान होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए मंजूरी लेनी होगी और नगर परिषद को तय रेट का भुगतान भी करना होगा। नगर परिषद ने शहर की कॉलोनियों में होर्डिंग लगाने को लेकर 30 जगह की रिपोर्ट तैयार की है। यहां होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए साइज के मुताबिक रेट भी तय किया गया है।
विज्ञापन

उम्मीदवार को प्रति स्क्वायर मीटर के हिसाब से चार्ज देना होगा। सबसे ज्यादा रेट पॉश एरिया का रहेगा यहां पर 1003 रुपये स्क्वायर मीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा। इसके अलावा हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर और हंस कॉलोनी क्षेत्र में 38 से 48 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा। हालांकि नगर परिषद ने रिपोर्ट तैयार करके डीसी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद ये फाइनल तौर पर जगह तय हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने ये जगह की है तय, प्रति स्क्वायर मीटर इतना देने होगा चार्ज
यहां लगा सकेंगे बैनर और होर्डिंग चार्ज (रुपये में)
सामुदायिक केंद्र की दीवार रतिया रोड 497
गोपी राम धर्मशाला चौक 497
तहसील चौक, शनि मंदिर के साथ 497
सन्यास आश्रम रोड ट्यूबवेल के साथ 736
बाल भवन की दीवार के साथ 331
कालूराम रोड नजदीक गुरूद्वारा 108
राजीव गांधी पार्क की दीवार के साथ 108
डीएसपी रोड, नजदीक खेमाखाती रोड 736
लाजपत राय पार्क के साथ 108
माजरा रोड 108
खेमाखती रोड 551
इंडस्ट्रियल एरिया 1003
जगजीवनपुरा रोड, पुरानी कचहरी के साथ 1003
बीघड़ रोड, नजदीक लोक निर्माण विभाग की दीवार 1003
शमशान भूमि दीवार के साथ का क्षेत्र 1003
सूर्या इंकलेव, नजदीक मातूराम कॉलोनी रोड 63
हरनाम सिंह कॉलोनी, चर्च के साथ 38
स्वामी नगर 48
हंस कॉलोनी 48
अग्रवाल कॉलोनी और ग्रीन पार्क कॉलोनी 217
मातूराम कॉलोनीर रोड 63
शिव मंदिर चौक पार्क के साथ 551
गांधी चौक, भट्ठा कॉलोनी 551
भीमां बस्ती रोड, नजदीक नगर परिषद दुकान साथ 551
चार मरला कॉलोनी, पार्क की दीवार 368
रतिया रोड पर मॉडल टाउन का मुख्य मार्ग 1003
अनाजमंडी की दीवार 1003
भाटिया कॉलोनी,प्रोफेसर कॉलोनी 1003
राय सिक्ख धर्मशाला 497
आजाद नगर, सामुदायिक केंद्र 38
अवैध होर्डिंग को लेकर सख्ती, आचार संहिता लगते ही उतारे
नगर परिषद ने अवैध होर्डिंग को लेकर सख्ती कर दी है। आचार संहिता लगते ही नगर परिषद ने शहर के लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, भट्टू रोड, भूना रोड आदि क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग उतार दिया। हालांकि नगर परिषद ने 19 जगह तय कर रखी है। लेकिन यहां पर होर्डिंग लगाने की जगह अवैध तरीके से लगाए जा रहे है। जबकि 19 तय जगह पर लगाने के लिए मंजूरी लेनी पड़ती है और कलेक्टर रेट का दो फीसदी रेट तय कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती से निजी स्कूल संचालक परेशान
नगर परिषद की सख्ती का असर से निजी स्कूल संचालक परेशान हैं। नए एडमिशन को लेकर स्कूल संचालकों द्वारा भी अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे थे। जिन्हें नगर परिषद ने उतरवा दिया है। इसके चलते निजी स्कूल संचालक प्रचार के लिए होर्डिंग नहीं लगा पा रहे हैं।

कोट
नगर परिषद द्वारा कॉलोनियों में होर्डिंग और बैनर को लेकर जगह तय करके रिपोर्ट बनाई है। ये रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। रिपोर्ट पर उच्च अधिकारियों ने फैसला लेकर मंजूरी देनी है। मंजूरी मिलने के बाद ये जगह होर्डिंग और बैनर के लिए तय हो जाएंगी।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद

फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जिसका कनेक्शन ही नहीं

फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जिसका कनेक्शन ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed