{"_id":"69d149bf3177198f420bc072","slug":"strict-action-against-drug-smugglers-increased-surveillance-at-the-border-cameras-to-be-installed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151405-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा तस्करों पर सख्ती, बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, लगेंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा तस्करों पर सख्ती, बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, लगेंगे कैमरे
विज्ञापन
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर
फतेहाबाद। जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की आगामी कार्ययोजना के बारे में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर सख्ती करते हुए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे।
एसपी ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ने के साथ उनकी संपत्तियां अटैच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने में पुलिस सक्रिय भूमिका निभाएगी और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिला पंजाब की सीमा से सटा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए कैमरे लगाने की योजना बनाई जा रही है। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी एसपी ने विशेष अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर और जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। महिला सुरक्षा पर एसपी ने कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनाया जाएगा।