फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Streets filled with water, road to school closed, angry women surround EO

Fatehabad News: गलियों में भरा पानी, स्कूल जाने का रास्ता बंद, गुस्साई महिलाओं ने ईओ का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Streets filled with water, road to school closed, angry women surround EO
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय के गेट का रास्ता रोककर धरने पर बैठी महिलाएं
फतेहाबाद। नगर परिषद की सीमा में शामिल हुई हरनाम सिंह कॉलोनी और स्वामी नगर में जलनिकासी न होने से खफा महिलाओं ने बुधवार सुबह नगर परिषद कार्यालय में ईओ राजेंद्र सोनी का घेराव किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि हालात ये है कि जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और मकान गिरने के कगार पर हैं। ईओ ने एमई और जेई को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाएं नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गईं। करीब एक घंटे तक महिलाएं बैठी रहीं। एमई और जेई मौके का निरीक्षण कर लौटे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि जलनिकासी के लिए जगह दी जाए। इसके बाद ही समाधान होगा तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मामला बिगड़ता देख नगर परिषद कार्यालय के अंदर बैठे ईओ व अन्य अधिकारी पिछले दरवाजे से निकल गए। इसके बाद रोष जताते हुए महिलाएं विधायक दुड़ाराम के अनाज मंडी कार्यालय पर पड़ाव डालने पहुंचीं, जहां विधायक प्रतिनिधि ने वीरवार सुबह विधायक से बैठक करवाकर समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी
सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह, रामकिशन तंवर, सावित्री देवी, सरोज, बिमला आदि ने कहा कि यदि चुनाव घोषित होने से पहले जलनिकासी का कोई हल न निकाला गया तो वे चुनाव का बहिष्कार करने जैसा कठोर निर्णय लेने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके पर जमीन का रेट पांच गुना बढ़ा
नगर परिषद में धरना देकर बैठी महिलाओं ने बताया कि जलनिकासी का पहले भी प्रबंध नहीं था। स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में पानी निकासी को लेकर ठेके पर जमीन ली हुई थी। पंचायत करीब 20 हजार रुपये ठेका दे रही थी। अब जमीन मालिक ने ठेके का रेट एक लाख रुपये कर दिया है। इस वजह से पानी की निकासी नहीं हो रही है और गलियों में पानी भर गया है। घरों में पानी घुसने की कगार पर है।

नहीं आए प्रधान और उपप्रधान

नगर परिषद कार्यालय के गेट पर महिलाओं ने रास्ता रोककर करीब एक घंटे तक धरना दिया। लेकिन इस दौरान महिलाओं की बात सुनने के लिए न नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची पहुंचे और न ही उपप्रधान सविता टुटेजा आई।

दो साल पहले नगर परिषद की सीमा में शामिल हुईं कॉलोनियां, लेकिन व्यवस्था नहीं हुई

नगर परिषद सीमा में स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर, हंस कॉलोनी आदि शामिल हुई हैं। ये कॉलोनियां वैध भी हो चुकी हैं। हालात ये है कि इन कॉलोनियों में से नगर परिषद पानी निकासी का प्रबंध नहीं कर पाया है। खाली प्लॉट या फिर गलियों में गंदा पानी निकाला जा रहा है। ये हालात तब है जब ये कॉलोनियां करीब दो साल पहले नगर परिषद सीमा में शामिल हो चुकी हैं।
कोट

जलनिकासी न होने को लेकर महिलाएं मिली थीं। एमई और जेई को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी है। स्थायी और अस्थायी रूप से समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed