फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Street vendors are snatching electricity from government buildings

Fatehabad News: सरकारी भवनों से रेहड़ी चालक कर रहे बिजली चाेरी

Tue, 28 May 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Street vendors are snatching electricity from government buildings
थाना रोड पर बने सार्वजनिक शौचालय से बिजली चोरी करता रेहड़ी चालक
फतेहाबाद। सरकारी भवनाें से स्थानीय दुकानदार व सरकारी भवनों के पास रेहड़ी लगाने वाले रेहड़ी चालक बड़ी आसानी से बिजली चोरी कर रहे हैं। सरकारी भवनों में न तो बिजली निगम की टीम, न ही संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चेकिंग के लिये जाते हैं। जिस कारण आस-पास के दुकानदार व रेहड़ी चालक आराम से सुबह से रात तक बिजली चोरी करते हैं।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। निगम के अनुसार बिजली चोरी राेकने के लिए स्पेशल टीमें बनाकर अभियान भी चलाए जा रहे हैं। परंतु बिजली विभाग सिर्फ आम लोगों के घरों में जाकर ही बिजली चोरी पकड़ती है। बिजली चोरी का मामला शहर में नगर परिषद के द्वारा बनाये गये नये शौचालयों का है। नगर परिषद के द्वारा हाल ही में शहर के थाना रोड व पुराना बस स्टैंड पर दो नये शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। शौचालयों में नगर परिषद के द्वारा बिजली उपकरण चलाने के लिए बिजली का प्रबंध भी किया गया है। बस स्टैंड व थाना रोड पर बने शौचालयों के पास कुछ रेहड़ी चालक बिजली की तारों से अपनी रेहड़ी पर बिजली उपकरण चलाते हैं। इस कारण रेहड़ी चालक के द्वारा उपयोग की गई बिजली का बिल नगर परिषद वहन करता है।
विज्ञापन


----------------
रेहड़ी चालक के पास ही होती है शौचालय की चाबी
- इस मामले में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि नगर परिषद के द्वारा जो शौचालय बनाये गये हैं उसकी चाबी आस-पास रेहड़ी लगाने वाले को नगर परिषद के अधिकारियों ने दे रखी है। जिस कारण बाजार में आने वाले लोगों व स्थानीय दुकानदारों को दिक्कत होती है। रेहड़ी चालक सुबह अपनी मर्जी से आते हैं व शाम को 8 बजे ही घर चले जाते हैं, हालांकि गर्मी के कारण बाजार में रात 10 बजे तक भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मामला संज्ञान में आया है कार्रवाई की जाएगी
- आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, मौके पर कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाई जाएगी, ऐसा कुछ मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed