{"_id":"699c9b2536e4fbf8410ef813","slug":"stray-dogs-create-havoc-in-the-streets-of-bighad-road-complaint-lodged-with-the-deputy-commissioner-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-149127-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बीघड़ रोड पर गली में आवारा कुत्तों का आतंक, उपायुक्त को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बीघड़ रोड पर गली में आवारा कुत्तों का आतंक, उपायुक्त को दी शिकायत
विज्ञापन
शहर के बीघड़ रोड पर स्थित डॉ. धुड़िया वाली गली में घूमते आवारा कुत्ते। संवाद
फतेहाबाद। बीघड़ रोड स्थित डॉ. धूड़िया वाली गली में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और आक्रामक व्यवहार से स्थानीय निवासी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मोहल्ला में 20 से अधिक आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
स्थानीय लोगों ने इस बारे में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपा कुत्तों की नसबंदी और बधियाकरण की भी मांग की है। मोहल्लावासियों का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारी जब कुत्तों को पकड़ने आए तो कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया, इससे कार्रवाई में बाधा आई। लोगों ने बताया कि इन कुत्तों के कारण गली में से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं के लिए सुरक्षित रूप से निकलना मुश्किल हो गया है।
--
अब तक पांच लोगों को बना चुके शिकार
गली निवासी सोनू, पूर्ण सिंह और राजपाल आदि ने बताया कि सोमवार सुबह एक छोटे बच्चे पर कुत्ते ने काटने की कोशिश की, लेकिन गली में मौजूद लोगों ने उसको भगा दिया। पिछले कुछ दिनों में ये कुत्ते पांच लोगों को काट चुके हैं। गली में जब भी कोई दोपहिया वाहन या अनजान व्यक्ति प्रवेश करता है, तो कुत्तों का झुंड उसके पीछे लग जाता है। इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
--
उपायुक्त को सौंपी शिकायत
गली के लोग आवारा कुत्तों की समस्या के बारे में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती से मिलकर समाधान के लिए शिकायत भी कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि वे नगर परिषद प्रशासन को भी इस बारे में सूचित कर चुके हैं। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने मोहल्ले में कुत्तों को पकड़ने की कोशिश की, गली की कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया।
--
गली से आक्रामक और आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। ताकि इनकी आबादी पर नियंत्रण पाया जा सके। इनसे बचने के लिए रात के समय गली में उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
-विजेंद्र कुमार, मोहल्लावासी।
--
आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद को जल्द कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। जो महिला कुत्ते पकड़ने की टीम का विरोध कर रही है उस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
-दीपक कुमार, मोहल्लावासी।
:: मैं छुट्टी पर हूं। इस बारे में मेरे पास कोई सूचना नहीं है और इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी भी नहीं है। अगर कहीं समस्या है तो समाधान करवाया जाएगा।
-सुरेश कुमार, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।