{"_id":"663fb6579bbeb8eef40e7e55","slug":"storm-wreaked-havoc-electricity-came-back-after-15-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-116664-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आंधी ने मचाई तबाही, 15 घंटे बाद आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आंधी ने मचाई तबाही, 15 घंटे बाद आई बिजली
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार शाम आई आंधी ने काफी तबाही मचाई है, सबसे ज्यादा नुकसान बिजली निगम को झेलना पड़ा है। जिले में 308 बिजली के पोल टूट गए और 18 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 300 से अधिक पेड़ टूटे हैं तो 50 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा है। फतेहाबाद शहर के काफी हिस्से और अधिकांश गांवों में 15 घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गुल रही। कुछ गांवों में तो 21 घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। जिले में शुक्रवार को ओवर ऑल 10 एमएम बारिश हुई है।
जिले के अलग-अगल स्थानों पर दीवार और टीनशेड गिरने के कारण 50 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चार स्थानों पर उद्योगों की लोहे से बनी छत उड़ गई। फतेहाबाद डिविजन में बिजली के 100 पोल टूटे और 9 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, टोहाना डिविजन के इलाके टोहाना, जाखल व भूना में 208 पोल टूट गए और 9 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। तेज अंधड़ से जीटी रोड पर पेड़ टूट कर गिरने से देर रात तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटाया गया। बारिश के कारण शहर के जवाहर चौक, अनाज मंडी के गेट के बाहर, सिविल अस्पताल के सामने और हंस मार्केट में जलभराव हो गया। वहीं अंधड़ के कारण कई लोगों के पशु बाड़े के शेड व दीवारें गिर गईं। वहीं पिलछियां रोड के किनारे झोपड़ियां बनाकर रह रहे मजदूरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मजदूर जीतन कुमार ने बताया कि झोपड़ी गिरने से टीवी, पंखा व अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
इन स्थानों पर हुआ नुकसान
तेज अंधड़ के कारण शहर के गोशाला रोड पर गाड़ी पर दीवार गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। फतेहाबाद के जगजीवनपुरा मोहल्ला में गली में खड़ी कार पर पेड़ गिर गया। इससे गाड़ी टूट गई। गांव मेहूवाला स्थित पाइप फैक्टरी की छत गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फतेहाबाद शहर में ही एसबीआई रोड पर बिजली के दो पोल टूटकर गिर गए। गीता मंदिर रोड पर बिजली का पोल टूटने से बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
अब भीगी गेहूं की बोरियों के उठान में होगी देरी
अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर खुले में पड़ी गेहूं से भरी बोरियां भी शुक्रवार को आई बारिश के कारण भीग गईं हैं। इन बोरियों के उठान में अब देरी होगी। जब तक बोरियों को सूखा नहीं लिया जाएगा, तब तक उठान मुश्किल हो जाएगा। अनुमान के अनुसार जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर 9,39,380 क्विंटल गेहूं की ढेरियां और बोरियां भीग गईं। आढ़ती रामनिवास, राजेंद्र, सुरेश, जगदीश कुमार आदि ने बताया कि व्यापारियों द्वारा बार-बार उठान कार्य में तेजी करवाने की गुहार प्रशासन से लगाई गई।
कोट
शुक्रवार शाम को आए आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के काफी पोल टूटे हैं। बिजली को सुचारू करने के लिए कर्मचारी रात को ही काम पर जुटे रहे। शाम को 4 बजे तक जिले के सभी गावों में बिजली शुरू कर दी गई।
-रीपनदीप सिंह, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद