फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stopped because of matching faces, twin sisters got admission after investigation

Fatehabad News: शक्लें मिलीं तो रोका, जांच के बाद जुड़वां बहनों को मिला प्रवेश

Sun, 27 Jul 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Stopped because of matching faces, twin sisters got admission after investigation
सिरसा। सीईटी परीक्षा देने के लिये आई जुड़वा बहन खुशबु और मुस्कान अपने मां के साथ। संवाद
सिरसा/फतेहाबाद। जुड़वा बच्चों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देना परेशानी भरा रहा। जहां शनिवार को फतेहाबाद के दो जुड़वा भाइयों को पुलिस की जांच से गुजरना पड़ा। कुछ ऐसा ही रविवार को भी हुआ, जब फतेहाबाद के भट्टू कलां क्षेत्र के गांव पीलीमंदोरी की दो जुड़वा बहनें सीईटी देने पहुंचीं।
विज्ञापन


जांच में जब शक्लें मिलीं तो दोनों को पुलिस लाइन में दस्तावेज की जांच से गुजारना पड़ा। हालांकि, बाद में उन्हें परीक्षा देने के लिए केंद्र में प्रवेश मिल गया। एक परीक्षार्थी का नाम खुशबू और दूसरी का मुस्कान था। खुशबू ने सुबह के सत्र में राजकीय नेशनल महाविद्यालय में परीक्षा दी थी। जबकि मुस्कान को दूसरे सत्र में परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन


मुस्कान के परीक्षा देने से पहले ही पुलिस की टीम ने उन्हें परिवार सहित जांच के लिए बुला लिया। पुलिस लाइन में करीब एक घंटा उन्हें जांच से गुजारना पड़ा। परीक्षार्थी मुस्कान ने बताया कि पुलिस ने उनकी बहन खुशबू को परीक्षा के बाद आकर लिखकर देने को कहा था कि उसकी जुड़वा बहन मुस्कान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अब उसे भी लिखकर देना होगा कि उसकी बहन खुशबू है। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा कि यदि बस न मिले या अन्य समस्या पैदा होगी तो वह दोनों को परिवार सहित घर छोड़कर आएंगे। मां सुमन ने कहा कि इससे पहले कभी परीक्षा देने के दौरान दोनों बहनों को कोई परेशानी नहीं आई है। इस परीक्षा में ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मां के अनुसार अब बेटी मुस्कान के परीक्षा देने का समय हो रहा है और अधिकारी यहां पर दस्तावेज दिखाने की बात कह रहे हैं। हमारी प्रशासन व सरकार से मांग है कि इस प्रकार की परेशानी जुड़वा बच्चों को न उठानी पड़े इसके लिए पहले ही रोल नंबर के समय ही व्यवस्था करें या जुड़वा बच्चों के लिए विशेष दस्तावेज पहले ही जारी कर दें, ताकि पेपर के दौरान उन्हें दिक्कत न आए।
------
जुड़वा बहनें, एक ने फतेहाबाद तो दूसरी ने दी जींद में परीक्षा
फतेहाबाद। जुड़वा बहनों की परीक्षा का मामला फतेहाबाद में भी पेचीदा बन गया। एचएसएससी की तरफ से जुड़वां अभ्यर्थियों के मामले में वेरिफिकेशन के निर्देश दिए गए थे। हिसार के सातरोड की जुड़वां बहनों में से एक निशा फतेहाबाद पेपर देने के लिए पहुंची जबकि दूसरी नेहा ने जींद में परीक्षा दी। निशा की फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए केंद्र में वेरिफिकेशन की गई। टीम ने जींद से भी दूसरी बहन के संबंध में वेरिफिकेशन करवाई। इसके बाद परीक्षा देने की अनुमति दी गई। दोनों बहनों का जन्म एक दिन एक ही समय में हुआ है। संवाद

----
रतिया की जुड़वां बहनों को भी दस्तावेज जमा करवाने के लिए होना पड़ा परेशान
सिरसा। रतिया के गांव सहनार निवासी ज्योति और मलिका दोनों जुड़वां बहने हैं। दोनों ही बहनों ने सीईटी के लिए आवेदन किया था। दोनों का सेंटर सिरसा आया तो पेपर देने के साथ-साथ दोनों को पुलिस वेरिफिकेशन से भी गुजरना पड़ा, जो उनके लिए परेशान करने वाला रहा। पिता शेर सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटियां ज्योति और मलिका हैं। ज्योति का पेपर शनिवार को था और उसने आसानी से पेपर दे दिया। रविवार को उसकी बहन मलिका का पेपर था। ऐसे में पेपर से पहले ही अब पुलिस की वेरिफिकेशन शुरू हो गई और सेंटर जाने से पहले इस परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों बहनें जुड़वां हैं तो उनके दस्तावेज भी अलग-अलग जमा हुए हैं। जब सब दस्तावेज जमा करवाने के बाद परीक्षा के लिए रोल नंबर आया तो यह पुलिस की सरदर्दी क्यों। इस समस्या पर सरकार और प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए, ताकि बच्चों को भविष्य में परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed