फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stones pelted at house of Sarpanch of Jakhal for running campaign against drug smugglers in Fatehabad

Fatehabad: नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाने पर जाखल के सरपंच के घर पर किया पथराव, इलाके में दहशत का माहौल

Sun, 05 Jan 2025 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 Jan 2025 12:24 PM IST
सार

पिछले महीने सरपंच के नेतृत्व में लोगों ने कथित तौर पर नशे का कारोबार करने वाले लोगों के घर पर नारेबाजी की थी, जिसके बाद छत से उनके ऊपर पथराव किया गया था।

विज्ञापन
Stones pelted at house of Sarpanch of Jakhal for running campaign against drug smugglers in Fatehabad
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव जाखल के सरपंच के घर शनिवार देर रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें चार-पांच लोग पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह जाखल पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सरपंच ने पिछले महीने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी, ऐसे में उनका संदेह है कि उन्हीं में से कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव किया है। सुबह घर के आंगन में ईंट पत्थर बिखरे हुए मिले और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन




जाखल गांव के सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने जाखल क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी, तब पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। इस दौरान थाने का दो बार घेराव भी किया गया था, जिसके चलते कुछ लोग उनसे रंजिश पाले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों ने ही उनके घर पर पथराव किया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंचे जाखल थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आधी रात की यह घटना है। सीसीटीवी फुटेज में धुंध के कारण कुछ ज्यादा चेहरे नजर नहीं आ रहे लेकिन फिर भी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रभारी ने बताया कि जाखल क्षेत्र में रात्रि गश्त बढाई हुई है व डायल 112 भी सक्रिय है। नशा तस्करों पर भी लगाम लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने सरपंच के नेतृत्व में लोगों ने कथित तौर पर नशे का कारोबार करने वाले लोगों के घर पर नारेबाजी की थी, जिसके बाद छत से उनके ऊपर पथराव किया गया था। अगले दिन लोगों ने थाने में पहुंचकर धरना दे दिया था। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में दो-तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को भी सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed