फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stay away from drug addiction and increase youth interest in education and sports.

Fatehabad News: नशाखोरी से दूरी बनाएं, शिक्षा और खेलों में रुचि बढ़ाएं युवा

Fri, 10 Oct 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Stay away from drug addiction and increase youth interest in education and sports.
फतेहाबाद । जिलेभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति और जन-जागरूकता अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और स्वस्थ समाज की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास जारी हैं। उपनिरीक्षक सुंदर के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने गांव लधुवास में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेमिनार में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने गांव से एक ड्रग पीड़ित व्यक्ति को चिह्नित कर काउंसिलिंग के बाद आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करवाई गईं ताकि वह नशे से पूर्णतः मुक्त हो सके। गांव में अभी भी कई लोग ड्रग पीड़ित हैं, लेकिन उनमें से कई मजदूरी के लिए राजस्थान गए होने और आमजन के अपेक्षित सहयोग की कमी के कारण फिलहाल चिन्हित नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बताया कि आगामी दिनों में इस क्षेत्र में पुनः सर्वे और काउंसिलिंग शिविर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पीड़ितों को उपचार व सहायता मिल सके। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति टीम ने रतिया क्षेत्र के छह अन्य ड्रग पीड़ितों को भी चिह्नित कर स्थानीय नागरिक अस्पताल से दवाएं दिलवाईं और उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed