फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Statue dispute in Buwan again heated up, atmosphere tense

बुवान में प्रतिमा विवाद फिर गरमाया, माहौल तनावपूर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Statue dispute in Buwan again heated up, atmosphere tense
बुवान के ग्रामीणों को समझाते डीएसपी अजायब सिंह। - फोटो : Fatehabad
गांव बुवान के पंचायत घर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मूर्ति के साथ प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे निर्माण कार्य में रुकावट पैदा हो गई है। पंचायत घर के सुंदरीकरण करने के साथ-साथ नेता सुभाष चंद्र बोस व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा भी स्थापित की जानी थी। परंतु डीसी की मौजूदगी में हुए समझौते को डॉ. भीमराव की मूर्ति लगाने वाले पक्ष के लोगों ने अब मानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

उपरोक्त लोग पंचायत घर का एक ही प्रवेशद्वार रखने पर अडिग हैं। जबकि प्रशासनिक अधिकारी भीमराव अंबेडकर व नेता सुभाष चंद्र बोस तथा लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति स्थल को स्मारक का रूप देकर अलग-अलग गेट बनाना चाहते हैं। पंचायत घर में कई सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं। इसलिए तीनों प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन रास्ते ही अलग बनाना चाहता है ताकि विवाद दोबारा न हो। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच डीसी व एसपी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुए समझौते में भी अलग-अलग दो गेट रखे जाने पर सहमति बनी थी। इसको लेकर सर्व समाज के लोगों ने विवाद निपटाकर आपसी भाईचारा कायम करने की दिशा में कदम बढ़ाया था। मगर डॉ. भीमराव की मूर्ति लगाने वाले पक्ष ने अब प्रशासन की उपरोक्त शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि ऐसी कोई बात ही नहीं हुई थी कि गेट दो रखे जाएंगे। बुधवार को पुन: दोनों ही पक्षों के लोग एक-दूसरे के विरोध में उतर आए हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी अजायब सिंह व थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग दलबल सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों ही पक्ष के लोगों को अलग-अलग बिठाकर शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों ही पक्ष के लोगों को शांत करने की कोशिश की। मगर प्रदर्शनकारी एसडीएम की बात को सुनने को तैयार नहीं हुए। हालांकि पंचायत घर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति सीआरपीएफ व पुलिस जवानों ने थ्री लेयर बैरिकेडिंग करके कड़ी सुरक्षा की हुई है। फिलहाल तनाव दोबारा पैदा हो गया है और प्रशासन दोनों पक्षों को सुलझाने में लगा है। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बात चल रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed