{"_id":"66e9c340282f068c1c022e08","slug":"state-level-competitions-of-four-sports-start-from-today-3565-players-will-participate-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122502-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार खेलों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आज से शुरू, 3565 खिलाड़ी करेंगे भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार खेलों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आज से शुरू, 3565 खिलाड़ी करेंगे भागीदारी
Tue, 17 Sep 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से चार खेलों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं बुधवार से होने जा रही हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में अलग-अलग जिलों से आयु वर्ग 14, 17 और 19 के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिले को शिक्षा विभाग की तरफ से वालीबाल (लड़कियां), खो-खो, सॉफ्टबाल, बॉक्सिंग की प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी मिली है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से 3565 खिलाड़ी पहुंचेगे। प्रतियोगिताएं 20 सितंबर तक आयोजित होंगी।
शिक्षा विभाग ने बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन स्थल के नजदीक की है। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। विभाग की तरफ से प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिदिन 200 रुपये डाइट के दिए जाएंगे।
सॉफ्टबाल के आएंगे सबसे ज्यादा खिलाड़ी
राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए तीनों आयु वर्ग से खो-खो लडक़ों के लिए 828, वालीबाल लड़कियों के लिए 828, सॉफ्टबाल लडक़ों में 1104 और बॉक्सिंग लडक़ों में 805 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
-- -- -
चार जगहों पर होंगी प्रतियोगिताएं
राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी गौरीशंकर साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह बालाजी पब्लिक स्कूल भट्टूमंडी में होगा। खो-खो के खेल मुकाबले सैनिक स्कूल खाराखेड़ी, सॉफ्टबाल के मुकाबले डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, बॉक्सिंग के मुकाबले द्रोणाचार्य अकादमी एमएम कॉलेज में होंगे। एईओ अनूप सिंह ने बताया कि 57वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को लेकर चार खेलों के अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। किसी भी खिलाड़ी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही है। साढ़े तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचेगे। बच्चों के ठहरने की व्यवस्था हो चुकी है। संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है, किसी भी खिलाड़ी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी