फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   stant, six youth on one bike, fatehabad

एक बाइक पर लटक छह युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
stant, six youth on one bike, fatehabad
मोटरसाइकिल पर स्टंट करते छह युवक - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कॉलेज जाते समय एक मोटरसाइकिल पर छह युवकों के लटककर स्टंट दिखाने का मामला सामने आया है। घटना रतिया-फतेहाबाद रोड की है और इस मामले में वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमें युवक मोटरसाइकिल के दोनों तरफ लटक स्टंटबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह युवक कॉलेज जा रहे थे। इस दौरान छह युवकों ने रतिया-फतेहाबाद रोड पर एक मोटरसाइकिल पर लटक स्टंटबाजी दिखाई। युवकों के आगे एक मोटरसाइकिल पर जा युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। माना जा रहा है कि युवकों ने वीडियो बनाने के लिए ये स्टंटबाजी की। वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है तो तीन लोग उसके पीछे बैठे हैं, जबकि दो लोग बाइक के दोनों तरफ सहारा लेकर खड़े मात्र हैं। वीडियो जब ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस युवकों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार युवकों का डेंजर ड्राइविंग का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

---------
सोशल मीडिया के जरिये वीडियो सामने आया है। मोटरसाइकिल के नंबर की पहचान की जा रही है। जैसे मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता चलता है डेंजर ड्राइविंग का चालान पोस्टल द्वारा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामधन, ट्रैफिक थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed