{"_id":"575324484f1c1bbf48109d39","slug":"ssb-company-reached-in-fatehabad-jaat-meeting-today-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों का ढ़ाणी गोपाल-ढ़ाणी भोजराज चौक पर धरना आज से, एसएसबी कंपनी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों का ढ़ाणी गोपाल-ढ़ाणी भोजराज चौक पर धरना आज से, एसएसबी कंपनी पहुंची
fatehabad
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाट आरक्षण की मांगो को लेकर तीन महीने बाद एक बार फिर धरना शुरू कर रहे हैं। उपद्रव का शिकार हुए जिलों से सबक लेते हुए प्रशासन इस बार पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। प्रशासन ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया हैं और आने-जाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा स्पेशल सुरक्षा बल की एक कंपनी भी फतेहाबाद पहुंच चुकी है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढ़ाका ने कहा कि रविवार से उनका धरना शांतिप्रिय ढंग से शुरू होगा। पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल और एएसपी गंगाराम पूनियां ने धरनास्थल का निरीक्षण किया। उधर उपायुक्त ने सरपंचों और नंबरदारों की मीटिंग लेकर शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
रोडवेज बसों का गांवों में नहीं होगा नाइट स्टे:
प्रशासन ने अपने निर्देश में कहा है कि रोडवेज बसों का गांवों में नाइट स्टे नहीं होगा। रोडवेज बसों को डिपो, सब डिपो या फिर पुलिस लाइन में खड़ा करें और वहां पर भी बसों पर विशेष निगरानी रखें। चालक परिचालकों को कहा गया है कि ग्रामीण रूट पर चलने वाली बसों को शाम को वापस डिपो पर ही लाकर खड़ा करें। इसके अलावा रास्ते में भी बेवजह बसों को खड़ा न करें।
विज्ञापन
ढ़ाणी गोपाल चौक पुलिस के कब्जे में:
उपायुक्त एनके सोलंकी ने बताया कि जिला में धारा 144 लागू की गई है। उपायुक्त ने बताया कि ढाणी गोपाल चौक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और संघर्ष समिति को शांति पूर्ण बैठक करने के लिए कहा है। जिला में केवल एक स्थान ढ़ाणी भोजराज चौक पर ही धरना दिया जा सकता है। इसके अलावा जिला में कहीं कोई अन्य जगह धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। जिला की सीमा को सील कर दिया गया है और जगह-जगह नाकेबंदी करके आने-जाने वालों की चेकिंग भी की जा रही है। जिला में किसी भी सूरत में यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। रेल और सड़क मार्ग रोकने व ऐसा प्रयास होने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विभागाध्यक्षों को करनी होगी अपने विभाग की सुरक्षा :
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। निगरानी और सुरक्षा के लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाए। उन्होंने कहा कि उचित संख्या में अग्निशमन गाड़ियों को तैयार रखें। इसके अलावा क्रेन, जेसीबी और आग बुझाने के यंत्रों की स्टॉकिंग करें।
हर गतिविधि की होगी वीडियोग्राफी:
निर्देशों के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने इलाके में हर गतिविधि की वीडियो व फोटोग्राफी भी करवाए और जहां मीटिंग की जा रही है, उसकी पूर्ण रिकॉर्डिंग करवाना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वे इस दौरान अपना मुख्यालय न छोड़े और उच्चाधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें। सभी जेसीबी मालिकों से भी कहा कि वे गैरकानूनी गतिविधियों में अपने वाहनों का इस्तेमाल न करें, ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन नहीं लेना चाहता अब कोई रिस्क:
फरवरी में हुए जाट आरक्षण के दौरान फतेहाबाद जिले में दो दर्जन से ज्यादा रोड कई दिनों तक जाम रहे थे। इसके अलावा उपद्रवियों ने भूना के तहसील कार्यालय और गोरखपुर में बैंक को आग लगा दी थी। सैकड़ों की संख्या में पेड़ भी काटे गए तथा भट्टूकलां में रेलवे ट्रैक भी रोका गया था। पहले जैसी स्थिति न हो इसी को लेकर प्रशासन किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहता है।
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों की मीटिंग ली। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, कर्नल चंद्रा शेखर सिंह, एएसपी गंगा राम पुनिया, एसडीएम संतलाल पचार, पूजा चांवरिया, सतीश कुमार, नगराधीश सुरेंद्र पाल, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीडीपीओ राजेश खोथ, तहसीलदार नवदीप सिंह, पृथ्वी सिंह, नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह, छेलूराम, होशियार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
सभी विभागाध्यक्ष अपने संस्थानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। दिन-रात पहरेदारी करें। गांव के स्तर पर भी ठिकरी पहरा दें। युवाओं से आग्रह किया है कि वे शांति बनाए रखने में सहयोग करें। किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों में भाग न लें। अफवाहों से दूर रहें। भाईचारा बनाकर रखें।
एन के सोलंकी
उपायुक्त फतेहाबाद
असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। आंदोलनकारियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सरकार के आदेशों का पालन दृढ़ता से होगा। जिले में एक एसएसबी की कंपनी आ चुकी है। इसमें सेना के 100 जवान शामिल हैं, जो हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं। जिला में कंट्रोल रूप स्थापित किया है। कोई भी व्यक्ति आंदोलन के बारे में सूचना जिला में स्थापित कंट्रोल रूम में दे सकते हैं। कंट्रोल रूम नंबर 100 और 8814011741 पर फोन करके सूचना दे सकते हैं।
ओ पी नरवाल
एसपी फतेहाबाद
शांतिप्रिय ढंग से होगा हमारा धरना:
मांगों को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति की ओर से पूरे प्रदेश में तथा फतेहाबाद में ढ़ाणी गोपाल-ढ़ाणी भोजराज चौक पर धरना दिया जा रहा है। आठ मांगो में से हमारी यह मांग है कि निर्दोषों को जेल से रिहा किया जाए। शहीदों को आर्थिक सहायता दी जाए। जाट आरक्षण को नौंवी सूची में डाली जाए। मांगों लेकर दिया जाने वाला धरना शांतिप्रिय होगा।
सूबे सिंह ढ़ाका
प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति