{"_id":"670ebea2bd47e7cd4107b974","slug":"spinal-pain-increasing-due-to-wrong-sitting-posture-fatehabad-news-c-21-hsr1033-485768-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बैठने के गलत तरीकों के कारण बढ़ रहा रीढ़ की हड्डी में दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बैठने के गलत तरीकों के कारण बढ़ रहा रीढ़ की हड्डी में दर्द
Wed, 16 Oct 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में रीढ़ की हड्डी को भी माना जाता है। अगर ये स्वस्थ नहीं है तो आपका उठना-बैठना प्रभावित होना लाजमी है। आर्थो सर्जन की ओपीडी में रोजाना 35 से 40 मरीज रीढ़ की हड्डी से संबंधित आ रहे है। इसमें खासकर युवा और महिलाएं शामिल हैं। चिकित्सकों के मुताबिक बैठने के गलत तरीकों और खानपान की गलत आदतों के कारण रोग बढ़ रहा है।
महिलाओं द्वारा हल्के दर्द को अनदेखा करने के चलते ये रोग बढ़ रहा है और चलने-फिरने तक में समस्या आ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक रीढ़ की हड्डी शरीर की मुद्रा को ठीक बनाए रखने के साथ संरचनात्मक और बेहतर संतुलन प्रदान करने में सहायक होती है। बिगड़ती दिनचर्या के कारण रीढ़ को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके कारण गर्दन से लेकर कमर तक के हिस्सों में दर्द और तंत्रिकाओं की कई तरह की समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है।
विशेषज्ञ की निगरानी में ही करें जिम : नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल बैनीवाल का कहना है कि रीढ़ की हड्डी का ख्याल सभी उम्र के लोगों को रखना बहुत जरूरी है। युवाओं में खासकर ये रोग बढ़ रहा है। समय से पहले रीढ़ की हड्डी में समस्या हो रही है। वजह ये है कि युवा बिना किसी विशेषज्ञ के जिम करने लग जाते हैं और क्षमता से ज्यादा वजन उठा लेते हैं, इससे रीढ़ की हड्डी में दिक्कत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
लंबे समय तक बैठे रहने से बचें
कार्यालयों में लगातार बैठे रहने के कारण रीढ़ की हड्डी का रोग बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए ज्यादा समय तक सीधा खड़े रहने की अधिक कोशिश करें। अगर बैठे रहने का काम है तो थोड़ी-थोड़ी देर के बाद उठकर आसपास घूम लेना चाहिए। शरीर की अन्य हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यायाम करना चाहिए। नियमित सैर, तैराकी, योग-व्यायाम से रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखा जा सकता है। - डॉ.पंकुश अरोड़ा, हड्डी रोग विशेषज्ञ, लाइफ केयर अस्पताल
बीमारी के प्रति लापरवाही बरतने से भी बढ़ रहा रोग
युवाओं और महिलाओं में खासकर रीढ़ की हड्डी का रोग बढ़ रहा है। इसके लिए हम खुद भी जिम्मेदार हैं। गलत खानपान और बीमारी के प्रति लापरवाही बरतने से ये रोग बढ़ जाता है। इस समस्या से बचाव के लिए सही आहार का चयन करना चाहिए। पौष्टिक आहार का सेवन करें जिससे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ वजन को भी कम रखा जा सके। अगर रीढ़ की हड्डी से संबंधित कोई समस्या है तो डॉक्टर को जरूर चेक करवाएं। - डॉ. कमल बैनीवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल