{"_id":"687a88e454c3c04eaf022175","slug":"specialist-on-leave-ultrasound-facility-closed-in-civil-hospital-till-8th-august-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137130-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छुट्टी पर विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल में 8 अगस्त तक अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छुट्टी पर विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल में 8 अगस्त तक अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद
Fri, 18 Jul 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत चल रही अल्ट्रासाउंड सुविधा फिलहाल बंद हो गई है। विशेषज्ञ छुट्टी पर है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड केंद्र 8 अगस्त तक बंद रहेगा। इसको लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र पर नोटिस लगाया गया है। इसके बाद केंद्र में सुविधा फिर से शुरू हो पाएगी।
हालांकि अभी अस्पताल स्तर पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गर्भवती को बाहर के केंद्रों पर जाना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने तीन अन्य केंद्रों को भी पैनल पर ले रखा है। इसमें होप डायग्नोस्टिक, डॉ.रवि अस्पताल और डॉ.चक्रवर्ती अस्पताल शामिल है।
-
विशेषज्ञ न होने के चलते पीपीपी मोड़ पर किया शुरू
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ न होने के चलते प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र विशेषज्ञ को विभाग की जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान किया जाता है। विभाग 300 रुपये प्रति अल्ट्रासाउंड के तहत भुगतान करता है। इससे फायदा ये है कि गर्भवती को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है और अंदर ही सुविधा मिल जाती है। अन्य मरीजों के लिए अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
-
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र पीपीपी मोड़ पर चल रहा है। विशेषज्ञ छुट्टी पर है। हालांकि गर्भवती की सुविधा के लिए बाहर भी तीन केंद्र पैनल पर है। वहां निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा दी जा रही है।
- डॉ.बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल